LATEST NEWS

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

रणवीर इलाहाबादिया: कैसी लाइफ जीते हैं भारत के मशहूर यूट्यूबर और पॉडकास्टर, जानें कितने करोड़ के है मालिक

रणवीर इलाहाबादिया, यूट्यूबर और पॉडकास्टर, बीयरबाइसेप्स के नाम से मशहूर हैं। जानें उनकी लाइफस्टाइल, करियर और नेटवर्थ के बारे में। उनकी कुल संपत्ति 60 करोड़ रुपये है।

रणवीर इलाहाबादिया: कैसी लाइफ जीते हैं भारत के मशहूर यूट्यूबर
Ranveer allahbadia- फोटो : social media

Ranveer allahbadia net worth: रणवीर इलाहाबादिया (Ranveer Allahbadia) आज भारत के सबसे लोकप्रिय यूट्यूबर्स और पॉडकास्टर्स में से एक हैं। अपने बीयरबाइसेप्स (BeerBiceps) चैनल और पॉडकास्ट के लिए मशहूर रणवीर न केवल फिटनेस और लाइफस्टाइल की बात करते हैं, बल्कि उन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड स्टार्स तक के इंटरव्यू भी लिए हैं। हाल ही में रणवीर एक विवादित सवाल के चलते चर्चा में आए, लेकिन उनकी उपलब्धियाँ और करियर की सफलता भी सराहनीय हैं।

रणवीर इलाहाबादिया का जीवन परिचय

रणवीर इलाहाबादिया का जन्म 2 जून 1993 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने द्वारकादास जीवनलाल संघवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से बी.टेक (इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार) की पढ़ाई पूरी की।

रणवीर इलाहाबादिया का करियर

रणवीर ने अपना करियर 22 साल की उम्र में बतौर यूट्यूबर और पॉडकास्टर शुरू किया। वह Monk Entertainment के सह-संस्थापक भी हैं। रणवीर के बीयरबाइसेप्स चैनल ने उन्हें एक फिटनेस और लाइफस्टाइल गुरु के रूप में प्रसिद्धि दिलाई। रणवीर फिलहाल सात यूट्यूब चैनल चलाते हैं, जिनमें 12 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। उनके पॉडकास्ट "The Ranveer Show" पर विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गजों के इंटरव्यू होते हैं, जिनमें बॉलीवुड, हॉलीवुड स्टार्स, एस्ट्रोलॉजर्स, और अन्य लोग शामिल हैं। रणवीर का करियर न केवल यूट्यूब तक सीमित है, बल्कि उन्होंने डिजिटल मार्केटिंग और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बनाई है।

रणवीर इलाहाबादिया की नेटवर्थ और कमाई

रणवीर इलाहाबादिया की कमाई का मुख्य स्रोत यूट्यूब और पॉडकास्ट है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह 35 लाख रुपये महीने कमाते हैं। उनकी कमाई में यूट्यूब एड्स, ब्रांड स्पॉन्सरशिप, रायल्टी, और ब्रांड प्रमोशन शामिल हैं 2024 तक, रणवीर की कुल संपत्ति लगभग 60 करोड़ रुपये आंकी गई थी। उनके पास स्कोडा कोडिएक (Skoda Kodiaq) कार है, जिसकी कीमत लगभग 34 लाख रुपये बताई जाती है।

NSIT
Nsmch

रणवीर इलाहाबादिया के प्रमुख उपलब्धियां

बीयरबाइसेप्स के नाम से मशहूर रणवीर ने फिटनेस और लाइफस्टाइल पर वीडियो बनाने से शुरुआत की थी।

उन्होंने भारत का सर्वश्रेष्ठ यूट्यूब कंटेंट अवार्ड और मोस्ट स्टाइलिश एंटरप्रेन्योर इन्फ्लुएंसर अवार्ड जीता है।

उनके पॉडकास्ट 'The Ranveer Show' को बहुत सराहना मिली है, जिसमें वह बड़े-बड़े स्टार्स का इंटरव्यू लेते हैं।