LATEST NEWS

  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से हुआ स्वागत
  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से

  • औरंगाबाद में ‘अरनव तूफान’ का कहर: 48 घंटे की लगातार बारिश से 50% से अधिक धान की फसल बर्बाद, किसानों की बढ़ी मुश्किलें
  • औरंगाबाद में ‘अरनव तूफान’ का कहर: 48 घंटे की लगातार बारिश से 50% से अधिक धान की फसल

  • 24 नवंबर को ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ का होगा भव्य आयोजन, मंत्री लेशी सिंह को मिली प्रदेश संयोजक की बड़ी जिम्मेदारी
  • 24 नवंबर को ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ का होगा भव्य आयोजन, मंत्री लेशी सिंह को मिली प्रदेश

  • एसपी ने अमरपुर थाने का किया औचक निरीक्षण: जेल से छूटे अपराधियों पर सख्त निगरानी और रात्रि गश्ती बढ़ाने का दिए निर्देश
  • एसपी ने अमरपुर थाने का किया औचक निरीक्षण: जेल से छूटे अपराधियों पर सख्त निगरानी और रात्रि गश्ती

  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम निर्देश
  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम

priyanka chopra News: प्रियंका चोपड़ा ने भाई सिद्धार्थ की शादी में पहना इतने करोड़ का नेकलेस, जिसमे आ जाए 2000 आई फोन

प्रियंका चोपड़ा ने भाई सिद्धार्थ की शादी में पहना 10-12 करोड़ रुपये का बुलगारी नेकलेस, स्टाइल और ग्लैमर से जीता फैंस का दिल। जानें शादी की खास बातें।

priyanka chopra News: प्रियंका चोपड़ा ने भाई सिद्धार्थ की शा
Priyanka Chopra - फोटो : social media

Priyanka chopra: प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के लिए भारत में हैं। सिद्धार्थ और नीलम उपाध्याय की शादी में प्रियंका चोपड़ा अपने स्टाइल और फैशन से सबका ध्यान खींच रही हैं। प्रियंका का हर लुक चर्चा का विषय बना हुआ है, लेकिन खासतौर पर उनके नेकलेस की कीमत ने सबको हैरान कर दिया है।

प्रियंका के नेकलेस की कीमत ने उड़ाए होश

प्रियंका चोपड़ा ने अपने भाई सिद्धार्थ की मेहंदी सेरेमनी के दौरान जो नेकलेस पहना था, उसकी कीमत सुनकर फैंस के होश उड़ गए। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका ने बुलगारी ब्रांड का नेकलेस पहना था, जिसकी कीमत 10 से 12 करोड़ रुपये के बीच है। इस लग्जरी नेकलेस में 7 नाशपाती के आकार के मोर्गेनाइट, 6 कुशन-कट मैंडरिन गार्नेट, और 9 कैबोचोन एमेथिस्ट जड़े हुए थे।

प्रियंका का मेहंदी लुक

मेहंदी सेरेमनी के दौरान प्रियंका ने कस्टम-डिज़ाइन किया हुआ कोरसेट लहंगा पहना था, जिसे मशहूर डिज़ाइनर राहुल मिश्रा ने डिज़ाइन किया था। उनके ग्लोबल स्टार वाले लुक ने हर किसी को इम्प्रेस किया। प्रियंका की इस ग्लैमरस अपीयरेंस के आगे शादी में मौजूद सभी मेहमान फीके नजर आए।

NSIT
Nsmch

शादी में शामिल हुए खास मेहमान

सिद्धार्थ और नीलम की शादी 7 फरवरी को मुंबई में हुई। इस शादी में प्रियंका के साथ उनका पूरा परिवार शामिल था। प्रियंका की बेटी मालती भी उनके साथ नजर आईं। इसके बाद उनके पति निक जोनास और सास-ससुर पॉल जोनास सीनियर और डेनिस मिलर जोनास भी शादी में शामिल हुए। शादी में परिणीति चोपड़ा अपने पति राघव चड्ढा के साथ पहुंचीं, जबकि मन्नारा चोपड़ा भी इस खास मौके पर नजर आईं।

प्रियंका ने किया धमाकेदार डांस

मेहंदी सेरेमनी के साथ-साथ प्रियंका ने अपने भाई सिद्धार्थ की हल्दी और संगीत समारोह में भी जमकर धमाल मचाया। संगीत सेरेमनी में प्रियंका ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ खूब डांस किया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। प्रियंका के इस ग्लैमरस अंदाज और महंगे नेकलेस ने इस शादी को और भी खास बना दिया।