LATEST NEWS

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर

  • LPG Gas Rules 2026
  • LPG Gas Rules 2026: 1 नवंबर से बदलेंगे गैस सिलेंडर के नियम, सिलेंडर बुकिंग से सब्सिडी तक जानें

  • November Bank Holidays 2026
  • November Bank Holidays 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक,बैंक जाने से पहले देख लें छुट्टियों की

भारत में रिलीज नहीं होगी पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की फिल्म,मंत्रालय ने लगाई रोक,यूट्यूब से हटाए गए गाने

पाकिस्तानी एक्टर फवाद की 9 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म अबीर गुलाल भारत में रिलीज नहीं होगी. इस फिल्म पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने रोक लगा दी है.

भारत में रिलीज नहीं होगी पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की फिल्म,
भारत में रिलीज नहीं होगी पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की फिल्म- फोटो : NEWS4NATION

N4N डेस्क: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में 26 दर्दनाक लोगों की मौत हो गई जबकि 17 घायल हो गए.यह हमला पहलगाम की बैसारन घाटी में किया गया, जिसमें चुन-चुनकर लोगों को निशाना बनया गया. इस खौफनाक और भयावह आतंकवादी हमले पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. वही पाकिस्तान के खिलाफ देशवासियों का गुस्सा भी चरम पर है. पहले और अब हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों को बॉलीवुड में बॉयकॉट करने की मांग ने और जोर पकड लिया है. जिसकी चपेट में फवाद खान भी आ गए हैं, क्योंकि उनकी फिल्म को भारत में रिलीज किया जाना है.
 
  

इसी बीच आठ साल बाद पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान के बॉलीवुड में कमबैक करने से पहले ही बवाल मच गया. उनकी फिल्म अबीर गुलाल काफी समय से चर्चा में है. टीजर रिलीज के बाद से लोग इस फिल्म के खिलाफ हैं. टीजर के बाद फिल्म के दो गाने रिलीज किए गए थे, जिनका नाम खुदाया इश्क और अंग्रेजी रंगरसिया है. इन दोनों ही गानों को यूट्यूब से हटा दिया गया है. अब मंत्रालय ने फिल्म पर बैन लगा दिया है.पहले यह फिल्म 9 मई को रिलीज की जानी थी, लेकिन अब रिलीज डेट अधर में लटकती दिखाई दे रही है. 

मंत्रालय ने लगाई रोक 

पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की फिल्म अबीर गुलाल भारत में रिलीज नहीं होगी. इस फिल्म पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने रोक लगा दी है. पहलगाम आतंकी हमले का असर अब सिनेमा पर भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है. 

NSIT
Nsmch

सारेगामा ने हटाए गाने 

अबीर गुलाल के गानों को फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ने अपने चैनल पर अपलोड किया था, लेकिन अब यह गाने पेज पर नहीं हैं. इसके अलावा, म्यूजिक लेबल सारेगामा ने भी अपने यूट्यूब हैंडल से गाने हटा दिए हैं. नहीं होने देंगे फिल्म रिलीज फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज़ के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने साफ तौर पर कहा है कि 'अबीर गुलाल' फिल्म भारत में रिलीज़ नहीं होगी. उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर फिल्म के मेकर्स जबरदस्ती इस फिल्म को रिलीज़ करने की कोशिश करेंगे, तो उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा.