LATEST NEWS

  • RJDs Support Base Among Upper Castes
  • सवर्णों में बढ़ रही तेजस्वी यादव की पैठ! RJD के MLC में सबसे ज्यादा भूमिहार, ब्राह्मण-राजपूत, BJP-JDU के

  • BPSC Assistant Professor Recruitment
  • BPSC ने दिया बड़ा झटका, 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती रद्द की, अभ्यर्थियों को करना होगा

  • Bihar Education News
  • Bihar Education News: वेतन घोटाले के बाद शिक्षा विभाग सख्त, DEO के पत्र से शिक्षकों में इस

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

Mahakumbh Viral Girl Monalisa: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की चमकी किस्तम, जल्द ही इस बॉलीवुड में फिल्म में आने वाली है नजर

प्रयागराज महाकुंभ से मशहूर हुई मोनालिसा अब बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उन्हें अपनी फिल्म 'डायरी ऑफ मणिपुर' के लिए साइन कर लिया है।

 Mahakumbh Viral Girl Monalisa: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा
मोनालिसा महाकुंभ- फोटो : social media

 Mahakumbh Viral Girl Monalisa: प्रयागराज महाकुंभ में अपनी कजरारी आंखों और मासूम मुस्कान से सुर्खियों में आई मोनालिसा की किस्मत अब बदल गई है। जो लड़की कभी माला बेचकर अपनी जिंदगी का गुजारा करती थी, अब वह जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है।बॉलीवुड डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को अपनी अगली फिल्म 'डायरी ऑफ मणिपुर' में एक अहम किरदार के लिए साइन कर लिया है।

मोनालिसा की पहली फिल्म - 'डायरी ऑफ मणिपुर'

फिल्म 'डायरी ऑफ मणिपुर' मणिपुर में हुई एक खौफनाक घटना पर आधारित होगी।डायरेक्टर सनोज मिश्रा खुद मध्य प्रदेश के खरगोन जिले स्थित महेश्वर में मोनालिसा के घर पहुंचे और उन्हें इस फिल्म के लिए साइन किया।खबरों के मुताबिक, मोनालिसा इस फिल्म में आर्मी ऑफिसर की बेटी का किरदार निभा सकती हैं।फिल्म का बजट 20 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, और इसे अक्टूबर 2024 में रिलीज करने का प्लान है। फरवरी 2024 से फिल्म की शूटिंग शुरू होगी, और मोनालिसा मार्च या अप्रैल तक शूटिंग में शामिल होंगी।

डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को क्यों चुना?

डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा से मुलाकात के बाद कहा कि मैं मोनालिसा को बड़े पर्दे पर अच्छे से प्रेजेंट करूंगा। उसका भविष्य मुझे फिल्मों में बनाना है। मैं उनके परिवार से मिला, वे बेहद भोले लोग हैं। मोनालिसा मेहनत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह अभी बच्ची है, इसे तैयार करना हमारी जिम्मेदारी है।"सनोज मिश्रा पहले भी 'राम जन्मभूमि', 'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल', 'काशी टू कश्मीर' जैसी फिल्में बना चुके हैं।

NSIT
Nsmch

कौन हैं मोनालिसा?

मोनालिसा मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की रहने वाली हैं।प्रयागराज महाकुंभ में अपनी कजरारी आंखों और मासूम मुस्कान के कारण वह वायरल हो गई थीं।उनकी पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ गई कि उन पर कई भोजपुरी गाने भी बन चुके हैं।

मोनालिसा की मेहनत और संघर्ष

मोनालिसा के लिए यह सफर आसान नहीं था।वह पहले महाकुंभ में माला बेचकर अपना गुजारा करती थीं। वायरल होने के बाद उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग में करियर बनाने की इच्छा जताई थी। अब बॉलीवुड में एंट्री मिलना उनके सपनों को पूरा करने की दिशा में पहला कदम है।

महाकुंभ से सुर्खियों में आई मोनालिसा

महाकुंभ से सुर्खियों में आई मोनालिसा अब बॉलीवुड की नई सनसनी बनने जा रही हैं। डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उन्हें अपनी फिल्म 'डायरी ऑफ मणिपुर' में साइन कर लिया है।