LATEST NEWS

  • Nawada
  • दिवाली से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड सीमा पर पानी के बीच लाई जा रही

  •  Nishant
  • निशांत का MLC चुनाव में 3 सीटों पर जदयू की हार के बाद बड़ा ऐलान, यूपी विधानसभा

  • AAP Candidates for Punjab Assembly Elections
  • पंजाब चुनाव के लिए AAP के 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, भगवंत मान धुरी से लड़ेंगे

  • Neeraj Kumar
  • 'ललन सिंह के मामले को देख रहा जदयू शीर्ष नेतृत्व', नीरज कुमार का ऐलान- 5 नवंबर को हो

  •  ISRO Space Gallery
  • Bihar ISRO Space Gallery: मिथिला में अंतरिक्ष विज्ञान की नई उड़ान, दरभंगा तारामंडल में बनेगी ISRO की स्पेस

90 के दशकों में लोगों के दिलों पर करती थी राज, एक गाने के लिए किया ऐसा मेकअप की, फिल्म में लग गए चार चांद और सॉन्ग भी हो गया हिट

सूरज बड़जात्या ने फिल्म 'हम आपके हैं कौन' के सुपरहिट गाने 'दीदी तेरा देवर दीवाना' से जुड़ा मजेदार किस्सा सुनाया। जानें कैसे माधुरी ने सलमान खान का मेकअप किया।

90 के दशकों में लोगों के दिलों पर करती थी राज, एक गाने के लि
Madhuri Dixit- फोटो : social media

Madhuri Dixit Story: साल 1994 में रिलीज हुई सलमान खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म 'हम आपके हैं कौन' बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया, बल्कि इसके गाने आज भी दर्शकों के दिलों में बसे हुए हैं। खासकर, फिल्म का सुपरहिट गाना 'दीदी तेरा देवर दीवाना' एक ऐसा गाना है, जिसे सुनते ही चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर सूरज बड़जात्या ने इस गाने से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया।

'दीदी तेरा देवर दीवाना' की शूटिंग का मजेदार किस्सा

सिसिंग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल' में गेस्ट के रूप में पहुंचे सूरज बड़जात्या ने इस गाने से जुड़ा एक खास किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि गाने की शूटिंग में 16 दिनों की रिहर्सल और 9 दिनों का शेड्यूल लगा था। यह गाना शूट करने के लिए पूरी टीम बहुत उत्साहित थी और इसे मजेदार तरीके से पूरा करने का फैसला लिया गया।

सलमान के लिए नाइटी पहनने का आइडिया

सूरज बड़जात्या ने बताया कि उन्होंने अपने पिता से इस गाने के लास्ट सीन के लिए सुझाव दिया कि सलमान को नाइटी पहननी चाहिए। हालांकि, उनके पिता इस आइडिया से असहमत थे। लेकिन सलमान ने इस विचार को तुरंत मान लिया, और पूरी टीम ने इसे लेकर बहुत उत्साह दिखाया।

महिला आर्टिस्ट्स की वोटिंग

इस सीन को लेकर सेट पर मौजूद महिला आर्टिस्ट्स के बीच वोटिंग भी की गई, जिसमें माधुरी दीक्षित समेत सभी महिला डांसर्स ने इसे मजेदार माना और जोर देकर कहा कि इस पर काम करना चाहिए। इस प्रकार, गाने का यह आइकॉनिक सीन तैयार हुआ।

NSIT
Nsmch

माधुरी ने किया था सलमान का मेकअप

इस गाने से जुड़ा सबसे दिलचस्प किस्सा यह है कि माधुरी दीक्षित ने गाने के इस सीन के लिए खुद सलमान खान का मेकअप किया था। गाने में सलमान का महिला रूप में नाचना और उनकी मस्ती ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। 29 साल बाद भी यह गाना उतना ही लोकप्रिय है जितना उस समय था। यह गाना फिल्म के सबसे यादगार दृश्यों में से एक है और आज भी शादियों और समारोहों में बजाया जाता है।

'हम आपके हैं कौन': एक ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर

'हम आपके हैं कौन' एक म्यूजिकल-रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी, जिसमें पारिवारिक रिश्तों और त्याग की कहानी दिखाई गई थी। यह फिल्म 1982 में रिलीज हुई सचिन पिलगांवकर और साधना सिंह स्टारर 'नदिया के पार' का रीमेक थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर का खिताब हासिल किया और भारतीय सिनेमा के इतिहास में अपनी खास जगह बनाई।

सूरज बड़जात्या का ओटीटी डेब्यू

बता दें कि सूरज बड़जात्या अब ओटीटी पर भी अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। उनकी सीरीज 'बड़ा नाम करेंगे' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी, जिसका निर्देशन पलाश वासवानी कर रहे हैं। इस सीरीज में ऋतिक घनशानी, आयशा कडुस्कर, कंवलजीत सिंह, अलका अमीन जैसे सितारे नजर आएंगे।