LATEST NEWS

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर

  • LPG Gas Rules 2026
  • LPG Gas Rules 2026: 1 नवंबर से बदलेंगे गैस सिलेंडर के नियम, सिलेंडर बुकिंग से सब्सिडी तक जानें

  • November Bank Holidays 2026
  • November Bank Holidays 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक,बैंक जाने से पहले देख लें छुट्टियों की

Kannada film actress Ranya Rao: कन्नड़ एक्ट्रेस को 8 सालों से नहीं मिल रहा था काम! फिर किया इस चीज की तस्करी, अब पिसनी पड़ेगी जेल की चक्की

कन्नड़ फिल्मों की एक्ट्रेस रान्या राव को 14.8 किलो सोने की तस्करी के आरोप में बेंगलुरु एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया है। शुरुआती जांच में दुबई से तस्करी के तार जुड़े मिले हैं।

Kannada film actress Ranya Rao: कन्नड़ एक्ट्रेस को 8 सालों स
Kannada film actress- फोटो : social media

Kannada film actress Ranya Rao: कन्नड़ फिल्मों की एक्ट्रेस रान्या राव इन दिनों बड़ी मुसीबत में फंसती नजर आ रही हैं। उन पर 14.8 किलो सोने की तस्करी का गंभीर आरोप है। बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उन्हें दुबई से सोना लाने के आरोप में डीआरआई (डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस) के अधिकारियों ने हिरासत में लिया है। फिलहाल, पुलिस उनसे इस मामले में गहन पूछताछ कर रही है।

रान्या राव के दुबई कनेक्शन

शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि रान्या राव का सोने की तस्करी में दुबई तक का लिंक है और वे काफी समय से इस अवैध धंधे में संलिप्त थीं। इस बार भी वे दुबई से बेंगलुरु सोना लेकर आ रही थीं, लेकिन बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उतरने से पहले ही डीआरआई को इसकी भनक लग गई थी। जांच एजेंसी की टीम पहले से ही एयरपोर्ट पर तैनात थी और सभी यात्रियों की बारीकी से जांच की गई।

12 करोड़ रुपये का सोना बरामद

डीआरआई अधिकारियों ने रान्या से 14.8 किलो सोना बरामद किया, जिसकी बाजार में मौजूदा कीमत लगभग 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है। सोने की तस्करी में रान्या के लिंक पुराने माने जा रहे हैं, और इस बार पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि वे दुबई से इतना सोना बेंगलुरु लेकर कैसे आईं।

सोने की तस्करी में पिता के ओहदे का इस्तेमाल

बताया जा रहा है कि रान्या राव, बेंगलुरु पुलिस के डीजी रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं। हिरासत के दौरान उन्होंने अपने पिता के पद का गलत इस्तेमाल करने की कोशिश की, लेकिन डीआरआई टीम की सतर्कता के चलते यह पैंतरा काम नहीं आया और उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

NSIT
Nsmch

कौन हैं रान्या राव?

रान्या राव का जन्म 1991 में हुआ था और वह इस समय 34 साल की हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2014 में आई फिल्म मणिक्या से की थी, जिसमें उनके अपोजिट साउथ के सुपरस्टार किच्चा सुदीप थे। इसके बाद उन्होंने वगह और पटकी जैसी फिल्मों में भी काम किया। हालांकि, उनका फिल्मी करियर ज्यादा सफल नहीं रहा और वह 2017 में आखिरी बार किसी फिल्म में नजर आई थीं। बीते 8 सालों में रान्या ने किसी फिल्म में काम नहीं किया है और ना ही उनके किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर कोई अपडेट है।