Kangana Ranaut: करिश्मा के फैशन की फैन थीं कंगना! बोलीं- 90s में उन्हें करती थी ‘वर्शिप’

Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने बचपन की तस्वीर शेयर कर करिश्मा कपूर को 90s की असली फैशनिस्टा बताया। जानें कंगना ने करिश्मा के फैशन और Gen Alpha को लेकर क्या कहा।

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut:  बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपने बेबाक बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में रहती हैं। इस बार उन्होंने बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की जमकर तारीफ की है। कंगना ने अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि वह कभी करिश्मा कपूर की बहुत बड़ी फैन हुआ करती थीं।


करिश्मा के फैशन से इंस्पायर थीं कंगना


कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर अपनी बचपन की एक अनसीन तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में वह पीली टी-शर्ट और ब्लैक डंगरी पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने कमर पर स्वेटशर्ट भी बांध रखी है। अपने इस पुराने लुक को याद करते हुए कंगना ने करिश्मा कपूर को 90 के दशक की असली फैशनिस्टा बताया। उन्होंने कहा कि उस दौर में वह खुद भी करिश्मा के फैशन की फैन थीं। कंगना ने अपनी पोस्ट में करिश्मा कपूर की फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के गाने ‘ले गई’ को भी शामिल किया। करिश्मा कपूर की ओर से फिलहाल कंगना की इस पोस्ट पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Diarch GO


कंगना ने Gen Alpha की भी तारीफ की


कंगना ने एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में Gen Alpha को लेकर भी अपनी पसंद जाहिर की। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एक बच्ची Gen Z के इन्फ्लुएंसर स्टाइल की नकल करती नजर आ रही थी। कंगना ने वीडियो पर मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि Gen Alpha जिस तरह Gen Z का मजाक उड़ा रहा है, वह उन्हें काफी पसंद आया। उन्होंने यह भी कहा कि अब वह खुद को Gen Alpha से जोड़कर देखती हैं। कंगना के मुताबिक, Gen Alpha का अंदाज सीधा और बिना फालतू बातों के मुद्दे पर आने वाला है। उन्होंने एक बच्चे की सैनिक जैसी पोशाक वाली क्लिप भी शेयर की और देशभक्ति से जुड़ी टिप्पणी की।


‘भारत भाग्य विधाता’ में नजर आई थीं कंगना


कंगना के फिल्मी करियर की बात करें तो वह हाल ही में ‘भारत भाग्य विधाता’ में नजर आई थीं। फिल्म का निर्देशन मनोज तपाड़िया ने किया था और इसकी कहानी मुंबई आतंकी हमले की सच्ची घटना से जुड़ी बताई गई थी। फिल्म में कामा हॉस्पिटल के नर्सिंग स्टाफ की भूमिका और उनके संघर्ष को दिखाया गया। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली, हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन खास नहीं रहा। सिनेमाघरों के बाद फिल्म ZEE5 पर भी रिलीज हो चुकी है।

NSIT
Nsmch


‘क्वीन 2’ में नजर आएंगी कंगना


कंगना के अगले प्रोजेक्ट की बात करें तो वह विकास बहल की फिल्म ‘क्वीन 2’ में नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर उनके फैंस के बीच काफी उत्सुकता है।