LATEST NEWS

  • लगातार चौथी बार  जीत दर्ज करने पर विधान पार्षद नीरज कुमार ने शीर्ष नेताओं का जताया आभार, मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को दिया सफलता का श्रेय
  • लगातार चौथी बार जीत दर्ज करने पर विधान पार्षद नीरज कुमार ने शीर्ष नेताओं का जताया आभार,

  • बगीचे से बरामद हुई 25 वर्षीय युवक की लाश, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका पर एक हिरासत में
  • बगीचे से बरामद हुई 25 वर्षीय युवक की लाश, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका पर एक हिरासत

  • DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, डीए में 3% की हुई बढ़ोतरी
  • DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, डीए में 3% की हुई

  • बिहारशरीफ के सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार, महाविद्यालय  के संस्थापक प्रो. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा का किया अनावरण
  • बिहारशरीफ के सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार, महाविद्यालय के संस्थापक प्रो. राजेंद्र प्रसाद

  • Patna Graduate MLC Election
  • निशांत के दांव से नीरज की जीत! कुर्मी वोटों की लड़ाई में विजेता बनी जदयू, पर्दे के पीछे

Bihar Crime:अश्लील गाना बजाने को लेकर विवाद पर खूनी वारदात, पिटाई से छोटे भाई की मौत, बड़े की हालत गंभीर

Bihar Crime:पड़ोसियों के साथ हुए विवाद में कथित तौर पर चार युवकों ने दो भाइयों की बेरहमी से पिटाई कर दी।

Bihar Crime:अश्लील गाना बजाने को लेकर विवाद पर खूनी वारदात,
अश्लील गाना बजाने को लेकर विवाद- फोटो : reporter

Bihar Crime: कटिहार जिले के समेली प्रखंड में मामूली कहासुनी ने खौफनाक शक्ल अख्तियार कर ली। पड़ोसियों के साथ हुए विवाद में कथित तौर पर चार युवकों ने दो भाइयों की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस वारदात में छोटे भाई सुमित कुमार (18) की मौत हो गई, जबकि बड़ा भाई संतोष कुमार जख्मी हो गया। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है और वे आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर इंसाफ दिलाने की मांग कर रहे हैं।

अश्लील गाना बजाने को लेकर हुआ विवाद

मिली जानकारी के मुताबिक, वारदात समेली प्रखंड की डूमर पंचायत के वार्ड संख्या 10 की है। मृतक के पिता मिथिलेश कुमार यादव के परिवार का पड़ोस में रहने वाले कुछ युवकों के साथ पहले से विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि इस मसले को लेकर गांव में तीन बार पंचायती भी हुई थी, जिसके बाद मामला शांत करा दिया गया था। हालांकि, पुराने विवाद की असल वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।

इसी बीच अश्लील गाना बजाने को लेकर सुमित कुमार और पड़ोस के कुछ युवकों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामूली बात ने तूल पकड़ लिया। आरोप है कि चार युवकों ने मिलकर सुमित की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी जान चली गई। भाई को बचाने पहुंचे संतोष कुमार के साथ भी मारपीट की गई, जिसमें वह जख्मी हो गया।

मुंह में कपड़ा ठूंसकर पिटाई करने का आरोप

घायल संतोष कुमार और मृतक की बहन फुकु देवी ने घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि पड़ोस के कुछ युवक शराब के नशे में थे। इसी दौरान सुमित के घर लौटने पर उनके बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि युवकों ने सुमित को घर के अंदर ले जाकर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, ताकि उसकी आवाज बाहर नहीं निकल सके। इसके बाद लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई की गई।

NSIT
Nsmch

परिजनों के मुताबिक, जब संतोष अपने छोटे भाई को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचा, तो उसके साथ भी मारपीट की गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। परिवार का कहना है कि उन्हें इंसाफ चाहिए और पुलिस सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करे।

पुलिस ने शुरू की छानबीन, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

घटना की सूचना मिलने के बाद पोठिया थाना पुलिस हरकत में आई। मामले को लेकर थाने में आवेदन दिया गया है। पोठिया थानाध्यक्ष नवीन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से पूछताछ कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अब जांच के बाद ही वारदात की पूरी वजह और आरोपों की सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी। उधर, जवान बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में तनाव और मातम का माहौल है, जबकि परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी का इंतजार कर रहे हैं।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह