LATEST NEWS

  • RJD Sanjeev Singh Defeats Nawal Kishore Wife
  • Bihar MLC Election 2026: पटना शिक्षक सीट पर नवल किशोर यादव का किला ध्वस्त, संजीव की जीत पर

  • Neeraj Kumar Hits Back at Anant Singh Credits Public Support
  • Patna MLC Election 2026: नीरज कुमार का अनंत सिंह पर पलटवार, बोले- धनबल नहीं, जनता के आशीर्वाद से

  • Anant Singh Refuses to Congratulate Neeraj Kumar on Victory
  • Patna MLC Election Update:नीरज की संभावित जीत पर अनंत सिंह बोले- बधाई नहीं दूंगा....पार्टी से निकाले जाने पर

  • Neeraj Kumar
  • Patna Graduate Constituency: निर्णायक जीत की तरफ जदयू उम्मीदवार नीरज कुमार, मोकामा में जश्न, पटाखों से गूंजे चौक-चौराहे

  • Bharat Tiwari Encounter
  • Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर पर सांसद -IPS कुंदन कृष्णन आमने-सामने, सुधाकर सिंह की शिकायत पर

PM मोदी ने ‘मन की बात’ में बढ़ाया बिहार का मान तो CM सम्राट हुए खूब गदगद, ग्रीस तक मखाना के सफर पर बड़ा ऐलान

सीएम सम्राट ने कहा, बिहार के मखाना को राष्ट्रीय पटल पर स्थान मिलना बिहार के मेहनतकश किसानों और उद्यमियों का सम्मान है। आज बिहार का मखाना विदेशों में निर्यात किया जा रहा है।

Mann Ki Baat
Mann Ki Baat - फोटो : news4nation

Mann Ki Baat : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 139वें एपिसोड का लोक सेवक आवास में श्रवण किया। आज के 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बिहार के पूर्णिया के मखाना की विदेशों में निर्यात की चर्चा किए जाने पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी जी ने 'मन की बात' के माध्यम से निरंतर जमीनी हुनर और स्थानीय उत्पादों को संबल दिया है। 

उन्होंने कहा कि आज पूर्णिया के मखाना का राष्ट्रीय मंच से उल्लेख किए जाने से सीमांचल सहित पूरे बिहार के मखाना किसानों, प्रसंस्करणकर्ताओं और ग्रामीण उद्यमियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। यह संबोधन बिहार की ब्रांडिंग और वैश्विक पहचान की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री का 'वोकल फॉर लोकल' का संदेश स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने, उनकी बेहतर पैकेजिंग एवं विपणन तथा स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

सीएम सम्राट ने कहा कि आज प्रधानमंत्री द्वारा 'मन की बात' कार्यक्रम में अंगदान के प्रति लोगों में जागरूकता, ई-संजीवनी, विज्ञान एवं अनुसंधान, ब्रेन रिसर्च, नवाचार और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी आधुनिक तकनीकों के उपयोग से जुड़े विषयों के महत्व पर चर्चा की गई। इससे देश को ज्ञान, अनुसंधान और तकनीकी विकास की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। सीएम सम्राट के साथ भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने भी मन की बात का श्रवण किया।

NSIT
Nsmch