LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: तिरहुत स्नातक में प्रथम वरीयता की गिनती पूरी, वंशीधर ब्रजवासी इतने वोटों से आगे

  • Five Bhumihar Candidates Win in Bihar MLC Election
  • बिहार MLC चुनाव में भूमिहार प्रत्याशियों का जलवा ! यादव-ब्राह्मण को झटका, एनडीए को 4 सीटें

  • Pakistan Linked Network
  • Bihar Crime: बिहार से गिरफ्तार हुए दो पाकिस्तानी एजेंट, ISI नेटवर्क से जुड़े मामले के खुलासा से

  • Ara Hospital
  • Bihar Health News: सदर अस्पताल की बदहाल व्यवस्था! महिला मरीज को बेड नहीं मिला, बैठने की जगह पर

  • Vaishali Police Seize Firecrackers
  • Bihar Crime: वैशाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मकान से 20 लाख के अवैध पटाखे बरामद, कारोबारी गिरफ्तार

Bihar Crime:दिनदहाड़े बाइक चोरी, हुंडई शोरूम के बाहर से चोर फरार, CCTV में कैद हुई वारदात

Bihar Crime: एक हुंडई शोरूम के बाहर खड़ी बाइक को अज्ञात चोर लेकर फरार हो गया। ...

Hajipur Bike Theft
दिनदहाड़े बाइक चोरी- फोटो : reporter

Bihar Crime: वैशाली जिले के हाजीपुर में दिनदहाड़े बाइक चोरी की वारदात सामने आई है। एक हुंडई शोरूम के बाहर खड़ी बाइक को अज्ञात चोर लेकर फरार हो गया। पूरी घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में एक व्यक्ति बाइक लेकर भागता हुआ दिखाई दे रहा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने नगर थाना हाजीपुर में लिखित शिकायत देकर पुलिस से बाइक बरामद करने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

कार फाइनेंस के काम से शोरूम गए थे राहुल कुमार

मिली जानकारी के मुताबिक, बाइक चोरी की यह घटना उस समय हुई, जब राहुल कुमार कार फाइनेंस के सिलसिले में हाजीपुर स्थित एक हुंडई शोरूम के पास पहुंचे थे। राहुल कुमार कोटक महिंद्रा प्राइम में कार फाइनेंस का काम करते हैं। वह अपनी बाइक शोरूम के बाहर खड़ी कर जरूरी काम निपटाने के लिए अंदर चले गए।राहुल जब अपना काम पूरा कर वापस लौटे, तो उनकी बाइक वहां से गायब थी। काफी खोजबीन करने के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्हें बाइक चोरी होने का शक हुआ और उन्होंने शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

CCTV फुटेज में बाइक लेकर भागता दिखा संदिग्ध

सीसीटीवी फुटेज देखने पर एक व्यक्ति बाइक लेकर भागता हुआ दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि कैमरे में संदिग्ध का चेहरा भी कैद हुआ है। फुटेज सामने आने के बाद बाइक चोरी की घटना को लेकर अहम सुराग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।पीड़ित राहुल कुमार के मुताबिक, उनकी बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर BR31AQ 0731 है। बाइक गायब होने के बाद उन्होंने आसपास के इलाकों में भी उसकी तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। दिनदहाड़े शोरूम के बाहर से बाइक चोरी होने की घटना ने सार्वजनिक स्थानों पर वाहनों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

नगर थाने में शिकायत, बाइक बरामदगी की मांग

राहुल कुमार, पिता चंद्रशेखर सिंह, वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के चांदपुरा सैदावाद गांव के निवासी हैं। उन्होंने मामले को लेकर नगर थाना हाजीपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।पीड़ित ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि सीसीटीवी फुटेज में दिखने वाला संदिग्ध व्यक्ति कहीं नजर आए या चोरी की बाइक के संबंध में कोई जानकारी मिले, तो इसकी सूचना पुलिस को दें। उनका कहना है कि लोगों के सहयोग से बाइक बरामद करने में मदद मिल सकती है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकेगी। इस मामले में बाइक की बरामदगी और संदिग्ध की पहचान को लेकर पुलिस की कार्रवाई अहम होगी। सीसीटीवी फुटेज जांच में महत्वपूर्ण सुराग साबित हो सकती है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार