LATEST NEWS

  • BPSC Assistant Professor Recruitment
  • BPSC ने दिया बड़ा झटका, 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती रद्द की, अभ्यर्थियों को करना होगा

  • Bihar Education News
  • Bihar Education News: वेतन घोटाले के बाद शिक्षा विभाग सख्त, DEO के पत्र से शिक्षकों में इस

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर

ICC Champions Trophy 2025: कुछ इस अंदाज में दी जूनियर NTR ने टीम इंडिया को बधाई

भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों को गर्व का अवसर दिया है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा किया।

ICC Champions Trophy 2025

ICC Champions Trophy 2025: टीम इंडिया ने एक बार फिर रोहित शर्मा की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर चौथी बार खिताब पर कब्जा किया।

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड द्वारा रखे गए 252 रनों के लक्ष्य को 49 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ देशभर में दीपावली जैसा माहौल देखने को मिला। हर कोई टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत पर खुशी का इजहार कर रहा है और खिलाड़ियों को बधाई दे रहा है।

रोहित शर्मा का कप्तानी पारी में शानदार प्रदर्शन

फाइनल मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। शुभमन गिल और विराट कोहली के जल्दी आउट होने के बावजूद रोहित ने 83 गेंदों में 76 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी के साथ ही रोहित ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए भारत के सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले वनडे कप्तान बनने का गौरव हासिल किया।

इसके बाद श्रेयस अय्यर (48) और अक्षर पटेल (29) ने 61 रन जोड़ते हुए भारत को जीत की राह पर बनाए रखा। केएल राहुल ने नाबाद 34 और हार्दिक पांड्या ने 18 रन बनाकर टीम को विजयी लक्ष्य तक पहुंचाया। अंत में केएल राहुल और रवींद्र जडेजा ने संयम भरी बल्लेबाजी करते हुए जीत सुनिश्चित की।

NSIT
Nsmch

प्रशंसा और जश्न का माहौल

भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत के बाद चारों ओर जश्न का माहौल है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता जूनियर एनटीआर ने अपने एक्स हैंडल पर टीम इंडिया को बधाई देते हुए लिखा, "चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार जीत के लिए टीम इंडिया को बधाई! बिना हारे जीतना कोई छोटी उपलब्धि नहीं है।" गौरतलब है कि भारत ने 10 महीने पहले आईसीसी टी20 विश्व कप जीता था और तब भी टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के हाथों में थी। यह रोहित और विराट की चौथी आईसीसी ट्रॉफी है।

रोहित-विराट की दोस्ती चर्चा में

मैच जीतने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली के स्टंप के साथ डांडिया करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

जूनियर एनटीआर का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो जूनियर एनटीआर प्रशांत नील के निर्देशन में बन रही अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। अगस्त 2025 में रिलीज के लिए तैयार इस फिल्म का शुभारंभ पूजा समारोह के साथ हुआ, जिसकी तस्वीरें प्रोडक्शन हाउस माइथ्री मूवी मेकर्स ने सोशल मीडिया पर साझा कीं।