LATEST NEWS

  • Daroga Prasad Rai 104th Birth Anniversary
  • सारण की माटी से बिहार की सत्ता के शिखर तक पहुंचे दारोगा बाबू, 104वीं जयंती पर याद किया

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

अक्षय कुमार की इस हरकत की वजह से मुश्किल में पड़ गए थे चंकी पाडें, रेस्तरां में बर्तन धोने की आ गई थी नौबत

चंकी पांडे ने 'द कपिल शर्मा शो' में खुलासा किया कि कैसे अक्षय कुमार ने उनके साथ इटली में ऐसा प्रैंक किया कि उन्हें बर्तन धोने की नौबत आ गई। जानिए पूरा मजेदार किस्सा।

अक्षय कुमार की इस हरकत की वजह से मुश्किल में पड़ गए थे चंकी
चंकी पांडे का खुलासा- फोटो : social media

chunky pandey akshay kumar italy prank: बॉलीवुड इंडस्ट्री में चंकी पांडे को सबसे कंजूस सितारों में से एक कहा जाता है, और यह बात खुद चंकी भी मजाक में कबूल करते हैं। उन्होंने ‘हाउसफुल’ फिल्म सीरीज में ‘आखिरी पास्ता’ का किरदार निभाया, जो दर्शकों को खूब पसंद आया।अब 6 जून 2025 को रिलीज होने वाली ‘हाउसफुल 5’ में भी चंकी नजर आएंगे।लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार अक्षय कुमार ने चंकी पांडे के साथ ऐसा प्रैंक किया कि उन्हें होटल में बर्तन धोने की नौबत आ गई थी?

इटली में अक्षय कुमार का चंकी पांडे के साथ शरारती प्रैंक

‘द कपिल शर्मा शो’ में चंकी पांडे ने यह मजेदार किस्सा शेयर किया।फिल्म ‘हाउसफुल’ की शूटिंग के दौरान पूरी यूनिट इटली में थी।इस दौरान अक्षय कुमार ने पूरी टीम को रेस्टोरेंट में पार्टी देने का ऐलान किया।सबने जमकर खाना-पीना किया, लेकिन जब बिल भरने का समय आया, तब अक्षय और पूरी यूनिट चंकी पांडे को बाथरूम में छोड़कर गायब हो गई!होटल मैनेजर ने चंकी पांडे से बिल चुकाने को कहा, लेकिन उनके पास पैसे नहीं थे।

Diarch GO

होटल स्टाफ उन्हें किचन में बर्तन धोने के लिए ले जाने लगा।ठीक समय पर साजिद नाडियाडवाला पहुंचे और बिल चुका दिया, वरना चंकी पांडे को वाकई बर्तन धोने पड़ते!कपिल शर्मा ने मजाक में कहा कि आप बिल देते और निकल जाते। इस पर चंकी पांडे ने मजेदार जवाब दिया कि पैसे होते तो देता ना, सच में उस दिन मेरे पास पैसे नहीं थे!"

हाउसफुल फ्रेंचाइजी: 15 सालों से दर्शकों का मनोरंजन

2010: 'हाउसफुल' - अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, दीपिका पादुकोण, बोमन ईरानी, लारा दत्ता, चंकी पांडे और अर्जुन रामपाल।

NSIT
Nsmch

 2012: 'हाउसफुल 2'

 2016: 'हाउसफुल 3'

 2019: 'हाउसफुल 4'

2025: 'हाउसफुल 5' (6 जून को रिलीज होगी!)

आखिरी पास्ता के रोल में चंकी पांडे की जगह हर फिल्म में बनी रही, क्योंकि यह किरदार दर्शकों को खूब पसंद आया।

अक्षय कुमार और चंकी पांडे के बीच की दोस्ती

अक्षय कुमार और चंकी पांडे के बीच की दोस्ती और मस्ती-मजाक की यह कहानी फैंस के लिए किसी मनोरंजन से कम नहीं।

इटली में बर्तन धोने से बचने वाले चंकी पांडे अब ‘हाउसफुल 5’ में फिर से आखिरी पास्ता के रोल में हंसाने आ रहे हैं!