LATEST NEWS

  • BPSC Assistant Professor Recruitment
  • BPSC ने दिया बड़ा झटका, 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती रद्द की, अभ्यर्थियों को करना होगा

  • Bihar Education News
  • Bihar Education News: वेतन घोटाले के बाद शिक्षा विभाग सख्त, DEO के पत्र से शिक्षकों में इस

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर

पटना की आयशा की अदाओं का मुरीद हुआ मुंबई फिल्म जगत, शाहरुख-धोनी के बाद अब बॉलीवुड की इस फिल्म में बिहारी बेटी का दिखेगा जलवा

पटना की गलियों से निकलकर मायानगरी मुम्बई में अपनी एक्टिंग की मिसाल कायम करने वाली आयशा एमन अब एक नई फिल्म में आ रही है. शाहरुख-धोनी के साथ ऐड फिल्म करने के बाद आयशा की यह बड़ी सफलता है.

Ayesha Eman
Ayesha Eman- फोटो : news4nation

Ayesha Eman: पटना में पली-बढ़ी और इंजीनियरिंग की पढाई करने वाली आयशा एमन अब मुंबई फिल्म जगत की नई स्टार बनने की राह पर है. मिस इंडिया, मिस इंटरनेशनल प्रतियोगिता जापान सहित विज्ञापन फिल्मों में काम करते हुए अपनी अदाओं, कलाओं, मॉडलिंग और एक्टिंग का हुनर दिखा चुकी आयशा अब एक नई फिल्म 'बिहान' में दिखेगी.आयशा की प्रतिभा को सराहने वाले तो तब से ही हैं जब उन्होंने शाहरुख ख़ान और महेंद्र सिंह धोनी के साथ ऐड फिल्म में काम किया था. 

संयोग से 'बिहान' की शूटिंग भी इन दिनों बिहार में हो रही है और पटना की बेटी अपनी जमीन पर एक्टिंग कर रही है. इस फिल्म में भोजपुरी स्टार रवि किशन और एक्टर रणदीप हुड्डा भी स्क्रीन पर नजर आएंगे. वहीं आयशा जल्द ही इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2, AK-47, पाखी और बिहान में पर्दे पर नजर आएगी. यह बिहार की किसी अदाकारा का एक शानदार सफलता का ग्राफ है. हालांकि सफलता के नए मुकाम की ओर बढती आयशा का बॉलीवुड का सफर सपना सरीखा रहा है. उनके मॉडलिंग और एक्टिंग की शुरुआत भी काफी रोचक रही है. 

पिता ने दिया सरप्राइज 

आयशा एमन इंजीनियरिंग के पेशे में व्यस्त थी लेकिन तभी उनके पिता ने एक बड़ा सरप्राइज दिया. बिजनेसमैन पिता कृष्णा प्रसाद और न्यायिक सेवा से जुड़ी उनकी माँ ने बेटी के करियर को नई बुलंदियां दी. आयशा की माने तो सबसे पहले उनके पिता ने ही उनकी तस्वीरें मिस इंडिया कॉन्टेस्ट के लिए भेजी. जब आयशा का वहां सिलेक्शन हो गया तब तक उन्हें अपने लिए पिता द्वारा देखे गए सपने की जानकारी नहीं थी. बाद में उन्हें मिस इंडिया कॉन्टेस्ट के लिए कॉल आया. शुरुआती दौर में नर्वस होने के बाद पिता और माता के प्रोत्साहित करने पर वह इस दिशा में आगे बढ़ी. इसके साथ ही सफलता की सीढियां चढ़ते हुए आयशा ने मिस इंडिया और मिस इंटरनेशनल प्रतियोगिता जापान में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. 

NSIT
Nsmch

मधुर भंडाकर ने बढ़ाया मनोबल 

मुंबई में मॉडलिंग और एक्टिंग से पहचान बनाने वाली आयशा एमन को डायरेक्टर मधुर भंडारकर  की फिल्म India Lockdown में एक्टिंग का पहला मौका मिला. बाद में आयशा ने वहां असिस्टेंट डायरेक्टर बनने के लिए अप्लाई किया था, लेकिन मधुर भंडाकर ने उन्हें एक्टिंग करने के लिए प्रेरित किया. इतना ही नहीं मधुर भंडाकर ने आयशा का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें कहा कि तुम तो बिहार से हो, फिर डर किस बात का. 

छोटे कपड़ों और मॉडलिंग की मुश्किल राह 

पटना से मुम्बई तक का आयशा का सफर आसान नहीं रहा है. यहां तक कि जब उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग में आगे बढ़ाना शुरू किया तो उनके ही कई अपने ही आलोचना करने लगे. खासकर छोटे कपड़ों को लेकर उन्हें ताने मिले. बावजूद इसके आयशा की माँ ने उन्हें सपोर्ट किया और अब बिहार का मान बढ़ाने वाली बेटी के तौर पर आयशा की पहचान बनी है.