LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

चल गया पता, जानें कब 'पुष्पा 2: द रूल' का OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, तारीख आई सामने

फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का नेटफ्लिक्स प्रीमियर 30 जनवरी 2025 को होने जा रहा है। 3 घंटे 44 मिनट की इस फिल्म में 23 मिनट के एक्स्ट्रा फुटेज शामिल होंगे। जानें फिल्म के बारे में खास जानकारी।

चल गया पता, जानें कब 'पुष्पा 2: द रूल' का OTT प्लेटफॉर्म पर
'पुष्पा 2: द रूल- फोटो : social media

Pushpa 2 on Netflix: फिल्म इंडस्ट्री में धमाल मचाने वाली 'पुष्पा 2: द रूल' का इंतजार अब खत्म होने वाला है। यह सुपरहिट फिल्म अब 30 जनवरी 2025 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रही है। अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, और फहद फासिल स्टारर इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार था, और अब यह डिजिटल प्लेटफार्म पर अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार है।

पुष्पा 2 नेटफ्लिक्स पर किस भाषाओं में होगी स्ट्रीम?

नेटफ्लिक्स ने अपने X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर पुष्पा 2 का पोस्टर शेयर करते हुए इस बड़े एलान की जानकारी दी। हालांकि, यह फिल्म तेलुगू, तमिल, मलयालम, और कन्नड़ भाषाओं में ही स्ट्रीम की जा रही है। हिंदी ऑडियंस को इस फिल्म का आनंद उठाने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।

3 घंटे 44 मिनट का रनटाइम और 23 मिनट एक्स्ट्रा फुटेज

फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 44 मिनट बताया गया है, जिसमें 23 मिनट का एक्स्ट्रा फुटेज भी शामिल है। नेटफ्लिक्स पर यह फिल्म पुष्पा रीलोडेड वर्जन के रूप में आएगी, जिसमें अतिरिक्त सीन्स और रोमांचक पल शामिल किए गए हैं, जो दर्शकों के अनुभव को और भी बेहतर बनाएंगे।

NSIT
Nsmch

'पुष्पा 2' का थिएटर में धमाकेदार प्रदर्शन

'पुष्पा 2' पहले ही थिएटर में जोरदार हिट साबित हो चुकी है, और दुनिया भर में 1700 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। फिल्म रिलीज के 50 दिनों बाद भी इसकी कमाई जारी है, और हर दिन यह आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। अब OTT प्लेटफॉर्म पर फिल्म की रिलीज से इसे डिजिटल दर्शकों का भी प्यार मिलने की उम्मीद है।

क्या ओटीटी पर भी मचाएगी धमाल?

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 'पुष्पा 2' का डिजिटल प्रीमियर भी उतना ही हिट होता है जितना कि इसका थिएटर रिलीज रहा था। फिल्म ने थिएटर में जबरदस्त रिस्पोंस प्राप्त किया था, और अब यह नेटफ्लिक्स पर दर्शकों का दिल जीतने के लिए पूरी तरह तैयार है।