LATEST NEWS

  • Daroga Prasad Rai 104th Birth Anniversary
  • सारण की माटी से बिहार की सत्ता के शिखर तक पहुंचे दारोगा बाबू, 104वीं जयंती पर याद किया

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

Sky Force Box Office Collection Day 2: अक्षय कुमार की फिल्म ने की धमाकेदार शुरुआत, दूसरे दिन खिलाड़ी कुमार ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म स्काई फोर्स ने पहले दिन 15.30 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ शानदार शुरुआत की। फिल्म ने दूसरे दिन 16.91 करोड़ रुपये की कमाई की और कुल कलेक्शन 32.21 करोड़ रुपये हो गया।

Sky Force Box Office Collection Day 2: अक्षय कुमार की फिल्म
Sky Force Box Office Collection Day 2- फोटो : social media

Sky Force Box Office Collection Day 2: अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की नई फिल्म स्काई फोर्स, जो 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से ज्यादा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म के निर्माता मैडॉक फिल्म्स ने बताया कि फिल्म ने पहले दिन 15.30 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग ली। यह 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान इंडियन एयर फोर्स के एक स्क्वाड्रन लीडर के गुम होने की कहानी पर आधारित है। फिल्म की ओपनिंग उम्मीद से काफी बेहतर रही, जहां अनुमान था कि पहले दिन का कलेक्शन 10 करोड़ के भीतर रहेगा, लेकिन फिल्म ने उससे डेढ़ गुना ज्यादा कमा लिया।

दूसरे दिन का कलेक्शन

फिल्म ने दूसरे दिन भी अपनी शानदार रफ्तार बरकरार रखी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूसरे दिन यानी आज 16.91 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 32.21 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। हालांकि, ये आंकड़े शुरुआती हैं और इनमें बदलाव हो सकता है।

Diarch GO

अक्षय कुमार की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म

स्काई फोर्स अब अक्षय कुमार की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले, सूर्यवंशी ने 26.69 करोड़ रुपये के साथ उनकी सबसे बड़ी ओपनिंग ली थी, जबकि बड़े मियां छोटे मियां ने 16.07 करोड़ की ओपनिंग के साथ दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया था। राम सेतु ने 15.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी, लेकिन अब स्काई फोर्स ने 15.30 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ तीसरा स्थान ले लिया है।

वीकेंड में बढ़ेगी कमाई

स्काई फोर्स की कमाई को लेकर उम्मीद की जा रही है कि रिपब्लिक डे और रविवार की छुट्टियों के चलते फिल्म का कलेक्शन वीकेंड में और बढ़ सकता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म तीन दिनों में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है। रविवार को फिल्म की कमाई अब तक के कलेक्शन से भी ज्यादा हो सकती है।

NSIT
Nsmch

स्टार कास्ट और बजट

फिल्म में अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया के साथ सारा अली खान भी अहम भूमिका निभा रही हैं। फिल्म का निर्देशन अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी ने किया है। फिल्म का बजट 160 करोड़ रुपये है, और यह इंडियन एयरफोर्स के जांबाज पायलटों की साहसिक कहानी पर आधारित है।