LATEST NEWS

  • Daroga Prasad Rai 104th Birth Anniversary
  • सारण की माटी से बिहार की सत्ता के शिखर तक पहुंचे दारोगा बाबू, 104वीं जयंती पर याद किया

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

Aamir Khan Love Life: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट पर फिर से चढ़ा प्यार का बुखार! 59 साल की उम्र में इस महिला को कर रहे डेट

आमिर खान की पर्सनल लाइफ एक बार फिर चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह बेंगलुरु की 59 वर्षीय मिस्ट्री वुमन के साथ रिलेशनशिप में हैं और उन्हें अपने परिवार से भी मिलवा चुके हैं। क्या तीसरी शादी की है प्लानिंग? जानें पूरी खबर।

Aamir Khan Love Life: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट पर फिर
Aamir Khan Love Life- फोटो : SOCIAL MEDIA

Aamir Khan Love Life: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान सिर्फ अपनी फिल्मों ही नहीं, बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। दो बार तलाक के बाद अब खबरें आ रही हैं कि उनकी जिंदगी में फिर से प्यार की एंट्री हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर बेंगलुरु की रहने वाली 59 वर्षीय महिला के साथ रिलेशनशिप में हैं।

आमिर खान की मिस्ट्री वुमन कौन हैं?

फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार, आमिर खान एक सीरियस रिलेशनशिप में हैं। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को अपने परिवार से भी मिलवा दिया है।फिलहाल उनकी शादी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।सूत्रों के अनुसार, यह महिला मुंबई की नहीं बल्कि बेंगलुरु की रहने वाली हैं।हालांकि, उनकी प्राइवेसी बनाए रखने के लिए नाम का खुलासा नहीं किया गया। हाल ही में आमिर खान ने इस मिस्ट्री वुमन को अपने पूरे परिवार से मिलवाया, और यह मुलाकात बेहद अच्छी रही।

Diarch GO

आमिर खान की शादीशुदा जिंदगी: दो बार हो चुका है तलाक

आमिर खान की पर्सनल लाइफ हमेशा चर्चा में रही है। उन्होंने अब तक दो शादियां की हैं, लेकिन दोनों ही सफल नहीं रहीं।

पहली शादी: रीना दत्ता

शादी: 1986

बच्चे: जुनैद खान और आयरा खान

तलाक: 2002 (16 साल बाद)

तलाक के बावजूद दोनों के बीच दोस्ती बनी हुई है।

दूसरी शादी: किरण राव

शादी: 2005

बच्चा: आजाद राव खान

तलाक: 2021 (15 साल बाद)

वर्कफ्रंट: आमिर खान की अगली फिल्म कौन सी है?

आमिर खान आखिरी बार फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आए थे, जो हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ का हिंदी रीमेक थी।फिल्म में उनके साथ करीना कपूर थीं।हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।अब फैंस यह जानना चाहते हैं कि आमिर खान कब वापसी करेंगे और उनकी अगली फिल्म कौन सी होगी।

NSIT
Nsmch

क्या आमिर खान तीसरी शादी करेंगे?

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या आमिर खान तीसरी शादी करने जा रहे हैं?परिवार से मिलवाना इस ओर संकेत करता है कि रिश्ता गंभीर हो सकता है।हालांकि, अभी तक आमिर खान ने खुद इस खबर की पुष्टि नहीं की है। अगर यह सच है, तो यह आमिर खान की तीसरी शादी हो सकती है।

क्या जल्द बजेगी शादी की शहनाई?

आमिर खान की लव लाइफ एक बार फिर चर्चा में है। दो शादियों के बाद अब उनकी जिंदगी में कोई खास शख्स आ चुका है। फैंस को अब बस आधिकारिक ऐलान का इंतजार है कि क्या बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट तीसरी बार शादी करेंगे?