LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

पवन सिंह के खास हैं ये क्रिकेटर, दोस्ती निभाने के कारण स्वीप आइकॉन से हटाने तक की आई थी नौबत

पवन सिंह के खास हैं ये क्रिकेटर, दोस्ती निभाने के कारण स्वीप

पवन सिंह को भोजपुरी फिल्मों का पावरस्टार कहा जाता है। लोकसभा चुनाव 2024 में उन्होंने राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमाई थी। बिहार के काराकाट से उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा। इस दौरान उनके लिए वोट मांगने भारतीय क्रिकेटर आकाश दीप सिंह आए थे। जिसके बाद से पवन सिंह और आकाश दीप सिंह की दोस्ती नजर आई थी। 


भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज आकाशदीप बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। आकाश ने चेन्नई के चेपॉट में खेले गए पहले टेस्ट मैच में दो विकेट लिए थे। वहीं, दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भी दो विकेट ले चुके हैं। 

Diarch GO


आकाशदीप और भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह के बीच गहरी दोस्ती बताई जाती है। यह दोनों कई मौके पर एक साथ नजर आए हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी आकाशदीप पवन सिंह के लिए वोट मांगते दिखे थे, जिसके बाद से इनकी दोस्ती की चर्चा तेज हो गई थी। पवन सिंह बिहार के एक जाने-माने फिल्म कलाकार और सिंगर हैं। यह माना जाता है कि इन दोनों के बीच एक अच्छा रिश्ता है।


बिहार के रोहतास से आने वाले आकाशदीप ने अपना पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ रांची में खेला था। अपने डेब्यू मैच में आकाश ने तीन विकेट लिए थे। भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैंचों की घरेलू सीरीज में टीम इंडिया ने 1-0 से बढ़त कायम की हुई है। सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच कानपुर में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था और बांग्लादेश टीम को शुरुआती झटके भी दिए थे।

NSIT
Nsmch