LATEST NEWS

  • Begusarai Man Arrested for Forcibly Filling Vermilion in Market
  • Bihar Crime News: भरी बाजार युवती के मांग में प्रेमी ने भरी मांग, पुलिस ने आशिक की थाने

  • Bihar  Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक जब्त
  • Bihar Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड

  • BiharED Probe IAS Anand Kishor Seeks Time 6 Officers Under Scanner tender Scam
  • Bihar tender Scam: ED के सामने पेश नहीं हुए IAS आनंद किशोर, एक के बाद एक कई बड़े

  • Patna High Court
  • Patna High Court: बिना कानूनी आदेश के घर उजाड़ने पर सरकार को देना होगा इतने लाख रुपये

  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश

Bhojpuri film: भोजपुरी इंडस्ट्री के दो बड़े सितारों के घर से जल्द आने वाली है गुड न्यूज, यहां जानें पूरी बात

Bhojpuri film भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह ने हाल ही में एक शो के दौरान पिता बनने की अपनी इच्छा जाहिर की थी. उन्होंने कहा, "अगर सबका प्यार और भगवान का आशीर्वाद रहा तो जल्दी ही पापा बनूंगा

Bhojpuri  film
Bhojpuri film- फोटो : फाइल फोटो

Bhojpuri  film भोजपुरी सिनेमा जगत में इस समय दो बड़ी खुशखबरी सामने आ रही हैं। एक ओर जहां सुपरस्टार पवन सिंह ने पिता बनने की इच्छा जाहिर की है, वहीं दूसरी ओर अभिनेत्री संभावना सेठ ने भी गुड न्यूज देने का संकेत दिया है। इन दोनों सितारों की बातों से फैंस बेहद उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है।

पवन सिंह जल्द बन सकते हैं पापा

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह ने हाल ही में एक शो के दौरान पिता बनने की अपनी इच्छा जाहिर की। उन्होंने कहा, "अगर सबका प्यार और भगवान का आशीर्वाद रहा तो जल्दी ही पापा बनूंगा।" उनके इस बयान के बाद भोजपुरी सिनेमा जगत में हलचल मच गई है। फैंस अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कब उनकी यह ख्वाहिश पूरी होगी।

संभावना सेठ ने दिया गुड न्यूज का हिंट

भोजपुरी अभिनेत्री संभावना सेठ ने भी हाल ही में एक इंटरव्यू में संकेत दिया कि वह जल्द ही खुशखबरी दे सकती हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने 2016 में अविनाश से शादी की थी और अब वह मां बनने की पूरी कोशिश कर रही हैं। हालांकि, शारीरिक समस्याओं के कारण वह अब तक प्रेग्नेंट नहीं हो पाई हैं, लेकिन अब उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही उनके घर खुशखबरी आ सकती है।

फैंस हुए खुश, सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

पवन सिंह और संभावना सेठ की इन खुशखबरी से भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री में खुशी की लहर दौड़ गई है। फैंस इन दोनों स्टार्स के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनके जल्द माता-पिता बनने की कामना कर रहे हैं।  अब देखने वाली बात यह होगी कि ये दोनों स्टार्स कब अपनी खुशखबरी को ऑफिशियल तौर पर साझा करते हैं। भोजपुरी सिनेमा प्रेमी बेसब्री से इस पल का इंतजार कर रहे हैं।

NSIT
Nsmch