LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

बिहार में टूटा वोटिंग का रिकॉर्ड ! अपराह्न 3 बजे तक 60.40 फीसदी मतदान, नीतीश की वापसी या तेजस्वी को ताज, समझिये ट्रेंड

बिहार में दूसरे चरण के मतदान में शाम 3 बजे तक 122 विधानसभा सीटों पर रिकॉर्ड मतदान हुआ है. यह पहला मौका है जब मतदाता इतनी बड़ी संख्या में वोट डाल रहे है.

Biihar Election Phase 2 Turnout
Biihar Election Phase 2 Turnout - फोटो : news4nation

Bihar Election :  बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदाताओं ने जमकर मतदान किया है। 122 सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 60.40 प्रतिशत मतदान हुआ जो बिहार में सर्वाधिक वोटिंग का एक रिकॉर्ड है. 20 जिलों की 122 सीटों पर सुबह सात बजे से 9 बजे तक पहले दो घंटे में प्रदेश में 14.55 फीसदी मतदान हुआ। वहीं सुबह 11 बजे तक औसतन 31.38 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई, जो 2020 में इसी समय हुए 19.37 फीसदी मतदान से करीब 12.01 प्रतिशत अंक अधिक है। वहीं दोपहर 1 बजे तक मतदान का प्रतिशत बढ़कर 47.62 फीसदी हो गया. यह वर्ष 2020 की तुलना में 13.77 फीसदी ज्यादा है. 

4 जिलों में तो दोपहर 1 बजे तक ही 50 फीसदी मतदान का आंकड़ा पार कर गया. वोटिंग आंकड़ों में दोपहर 1 बजे तक पश्चिम चंपारण में 48.91, पूर्वी चंपारण में 48.01, शिवहर में 48.23, सीतामढ़ी में 45.28, मधुबनी में 43.39, सुपौल में 48.22, अररिया में 46.87, किशनगंज में 51.86, पूर्णिया में 49.63, कटिहार में 48.5, भागलपुर में 45.09, बांका में 50.07, कैमूर में 49.89, रोहतास में 45.19, अरवल में 47.11, जहानाबाद में 46.07, औरंगाबाद में 49.45, गया में 50.95, नवादा में 43.45 और जमुई में 50.91 फीसदी मतदान हुआ है. 

Diarch GO

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार महिला और युवा मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी ने मतदान प्रतिशत में बड़ा उछाल लाया है। ग्रामीण इलाकों में सुबह से ही लंबी कतारें दिखीं। बढ़ते मतदान को देखकर यह स्पष्ट है कि बिहार का मतदाता इस बार बदलाव और भागीदारी दोनों के मूड में है।

चुनाव आयोग के अनुसार, इस चरण में 3 करोड़ 70 लाख से अधिक मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। इनमें 1 करोड़ 95 लाख 44 हजार 041 पुरुष और 1 करोड़ 74 लाख 68 हजार 572 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए 45,399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 11 सहायक बूथ भी हैं.

NSIT
Nsmch