LATEST NEWS

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

Bihar Election 2025: नवादा में बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशी के भिड़ंत, एनडीए उम्मीदवार को ग्रामीणों ने खदेड़ा

Bihar Election 2025: नवादा में दूसरे चरण के मतदान के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशियों में भिड़ंत हुई है। गुस्साए ग्रामीणों ने बीजेपी एनडीए को खदेड़ दिया है...

बीजेपी कांग्रेस में झड़प
बीजेपी कांग्रेस में झड़प - फोटो : social media

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण का मतदान जारी है। दूसरे चरण में बंपर वोटिंग हो रही है। 20 जिलों के 122 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसी बीच बड़ी खबर नवादा से सामने आ रही है। नवादा में हिसुआ विधानसभा क्षेत्र से एनडीए के भाजपा प्रत्याशी अनिल सिंह को मंगलवार को चुनाव प्रचार के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा। घटना धुरिया गांव की है, जहां ग्रामीणों ने प्रत्याशी का विरोध करते हुए उन्हें गांव से जाने को कहा।0

बीजेपी कांग्रेस प्रत्याशी में झड़प 

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अनिल सिंह को गांव से कोई समर्थन नहीं है और वे केवल चुनाव के समय ही आते हैं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो में भाजपा प्रत्याशी अनिल सिंह यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि, “मेरे द्वारा तो कुछ कहा नहीं गया, यह लोग मेरे साथ गलत कर रहे हैं।”

अब तक नहीं मिला लिखित शिकायत 

फिलहाल, इस मामले में किसी भी पक्ष द्वारा पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। बताया जा रहा कांग्रेस नेता जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू सिंह और उनके समर्थकों ने उनका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में झड़प हो गई। झड़प के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई थी। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को शांत कराया।