LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar Election:बिहार में सत्ता का संग्राम, मतगणना से पहले सियासी दावा-दर-दावा, 14 नवंबर को होगा सीएम की कुर्सी का फैसला

Bihar Election:बिहार विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों के मतदान के बाद सियासत के गलियारों में दावों का बाज़ार गर्म है। हर रोज़ कोई न कोई दल सरकार बनाने का ऐलान कर रहा है।

Bihar Election
मतगणना से पहले सियासी दावा-दर-दावा- फोटो : social Media

Bihar Election:बिहार विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों के मतदान के बाद सियासत के गलियारों में दावों का बाज़ार गर्म है। हर रोज़ कोई न कोई दल सरकार बनाने का ऐलान कर रहा है। बुधवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने अपने-अपने तराज़ू में जीत का पलड़ा भारी बताया। एनडीए जहां इसे विकास और जनकल्याण की मुहर कह रहा है, वहीं महागठबंधन इसे बदलाव की आंधी बता रहा है।

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने तीखे लहजे में कहा कि बिहार की आवाम ने महाठगबंधन की ढपोरशंखी घोषणाओं को ठुकरा दिया है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन ने झूठे वादों से जनता को बरगलाने की कोशिश की, लेकिन उनकी दाल नहीं गली। 14 नवंबर को साबित होगा, झूठे का मुँह काला, सच्चे का बोलबाला।

Diarch GO

वहीं  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दावा किया कि जनता ने मन बना लिया है, बिहार में फिर एनडीए की सरकार बननी है। उन्होंने कहा कि मतगणना के बाद एनडीए की वापसी तय है।

दूसरी ओर, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार में हर हाल में महागठबंधन की सरकार बन रही है, और तेजस्वी सीएम होंगे। वहीं माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने इसे एनडीए की विदाई की शुरुआत बताया।

NSIT
Nsmch

कांग्रेस महासचिव अविनाश पांडे ने कहा कि बढ़े हुए मतदान प्रतिशत ने साफ कर दिया है कि बिहार ने बदलाव के लिए वोट दिया है। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार बनाएगा और सभी वादे पूरे होंगे।

जनसुराज के प्रदेश महासचिव किशोर कुमार मुन्ना ने अलग ही राग छेड़ते हुए कहा कि बदलाव तो होगा, पर महागठबंधन के पक्ष में नहीं। परिणाम देखकर सब स्तब्ध रह जाएंगे।

इस बीच, तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बिहार ने बदलाव के लिए वोट किया है। 18 नवंबर को नौकरी वाली सरकार बनेगी और कलम राज स्थापित होगा। उन्होंने दावा किया कि हमारे पक्ष में 95 फ़ीसदी से बेहतर माहौल है, जनता ने इस बार साफ-सुथरा बदलाव चुना है।

अब सारी निगाहें 14 नवंबर की मतगणना पर टिकी हैं जहां यह तय होगा कि बिहार की सियासत में डबल इंजन का राज बरकरार रहेगा या बदलाव की बयार नया इतिहास लिखेगी।