LATEST NEWS

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

Bihar Election 2025: अंतिम चरण की वोटिंग के बीच पीएम मोदी का ट्विट, बिहार के लोगों से की खास अपील, जानिए क्या कहा

Bihar Election 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरे और अंतिम चरण के मतदान से पहले बिहार के लोगों से बड़ी अपील की है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर ट्विट कर बिहार के लोगों से अपील की है।

एनडीए बनाम महागठबंधन
दूसरे चरण के मतदान के बीच पीएम का अपील - फोटो : social media

Bihar Election 2025:  बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग आज सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। राज्य के 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चयन कर रहे हैं। पहले चरण में हुई रिकॉर्ड तोड़ 65.08% मतदान के बाद अब दूसरे चरण में और भी अधिक वोटिंग की उम्मीद की जा रही है। चुनावी माहौल में जोश ऐसा है कि पहले चरण का रिकॉर्ड टूटना लगभग तय माना जा रहा है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की जनता से अपील की है। 

बढ़ चढ़कर करें मतदान

पीएम मोदी से सोशल मीडिया पर ट्विट कर कहा कि, "बिहार विधानसभा चुनावों में आज दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे इसमें बढ़-चढ़कर भागीदार बनें और मतदान का नया रिकॉर्ड बनाएं। पहली बार वोट देने जा रहे राज्य के अपने नौजवान साथियों से मेरा विशेष आग्रह है कि वे खुद तो मतदान करें ही, दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें"। 

1302 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में बंद होगी

दूसरे चरण में कुल 1302 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिनकी किस्मत आज जनता के वोट से तय होगी। सियासी तौर पर यह चरण बेहद अहम है क्योंकि इस चरण में पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 मंत्री और तीन प्रमुख दलों के प्रदेश अध्यक्ष चुनावी मैदान में हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, दूसरे चरण में कुल 3,70,13,556 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1,95,44,041 पुरुष, 1,74,68,572 महिलाएं, और 5,28,954 युवा मतदाता शामिल हैं जो पहली बार वोट डाल रहे हैं।

शांतिपूर्ण माहौल में जारी मतदान

चुनाव आयोग और स्थानीय प्रशासन ने सभी जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं। केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और राज्य पुलिस की टीम संवेदनशील बूथों पर तैनात है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अब तक मतदान शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में जारी है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि दूसरे चरण का यह मतदान बिहार के सत्ता समीकरण को तय करने में निर्णायक भूमिका निभाएगा।

NSIT
Nsmch