LATEST NEWS

  • Begusarai Man Arrested for Forcibly Filling Vermilion in Market
  • Bihar Crime News: भरी बाजार युवती के मांग में प्रेमी ने भरी मांग, पुलिस ने आशिक की थाने

  • Bihar  Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक जब्त
  • Bihar Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड

  • BiharED Probe IAS Anand Kishor Seeks Time 6 Officers Under Scanner tender Scam
  • Bihar tender Scam: ED के सामने पेश नहीं हुए IAS आनंद किशोर, एक के बाद एक कई बड़े

  • Patna High Court
  • Patna High Court: बिना कानूनी आदेश के घर उजाड़ने पर सरकार को देना होगा इतने लाख रुपये

  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश

Bihar Election Counting: 'सुशासन की जीत'... बिहार में ऐतिहासिक सफलता से गदगद हुए पीएम मोदी, दे दिया बड़ा संदेश

Bihar Election Counting: पीएम मोदी ने ट्विट कर कहा कि, "सुशासन की जीत हुई है। विकास की जीत हुई है। जन-कल्याण की भावना की जीत हुई है। सामाजिक न्याय की जीत हुई है। बिहार के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार.

पीएम मोदी
गदगद हुए पीएम मोदी - फोटो : News4nation

Bihar Election Counting: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों की गिनती जारी है और शुरुआती रुझानों ने राज्य की राजनीतिक तस्वीर लगभग साफ कर दी है। शुरुआती रुझानों में एनडीए की बहुमत की सरकार बनती नजर आ रही है। बीजेपी बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बनती नजर आ रही है। शाम 05.14 बजे तक के रुझान में बीजेपी 91 सीटों पर आगे चल रही है...जदयू 84 सीट पर आगे चल रही है....लोजपा(रा) 20 सीटों पर आगे चल रही है वहीं हम 5 सीट और रालोमो- 4 सीटों पर आगे चल रही है। महागठबंधन की बात करें तो राजद 25 सीटों पर, कांग्रेस 5 सीटों पर तो लेफ्ट 3 सीटों पर आगे है। वहीं AIMIM- 5 सीटों पर आगे चल रही है। चुनाव आयोग ने 243 सीटों का रुझान जारी कर दिया है। जिसके अनुसार एनडीए को 202 सीट पर महागठबंधन 35 सीट पर, एआईएमआई-5 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी और जदयू दोनों बहुमत में है।
अभूतपूर्व जीत का आशीर्वाद 

पीएम मोदी ने ट्विट कर कहा कि, "सुशासन की जीत हुई है। विकास की जीत हुई है। जन-कल्याण की भावना की जीत हुई है। सामाजिक न्याय की जीत हुई है। बिहार के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार, जिन्होंने 2025 के विधानसभा चुनावों में एनडीए को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत का आशीर्वाद दिया है। यह प्रचंड जनादेश हमें जनता-जनार्दन की सेवा करने और बिहार के लिए नए संकल्प के साथ काम करने की शक्ति प्रदान करेगा"।

विपक्ष के हर झूठ को मिला जवाब 

पीएम मोदी ने आगे कहा कि, "मैं एनडीए के प्रत्येक कार्यकर्ता का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अथक परिश्रम किया है। उन्होंने जनता के बीच जाकर हमारे विकास के एजेंडे को सामने रखा और विपक्ष के हर झूठ का मजबूती से जवाब दिया। मैं उनकी हृदय से सराहना करता हूं! आने वाले समय में हम बिहार के विकास, यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्य की संस्कृति को नई पहचान देने के लिए बढ़-चढ़कर काम करेंगे। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि यहां की युवा शक्ति और नारी शक्ति को समृद्ध जीवन के लिए भरपूर अवसर मिले"।

अमित शाह का बयान 

अमित शाह ने ट्विट कर बिहार की जनता को धन्यवाद दिया है। उन्होंने ट्विट कर कहा है कि, ज्ञान, परिश्रम और लोकतंत्र की रक्षक ‘बिहार भूमि’ की जनता को कोटि-कोटि नमन। बिहारवासियों द्वारा NDA को यह प्रचंड जनादेश, बिहार में विकास, महिलाओं की सुरक्षा, सुशासन और गरीब कल्याण की NDA की संकल्प सेवा पर जनता की मुहर है। पिछले 11 सालों में मोदी जी ने बिहार के लिए दिल खोलकर कार्य किए और नीतीश जी ने बिहार को जंगलराज के अंधेरे से बाहर निकालने का काम किया। यह जनादेश ‘विकसित बिहार’ के संकल्प के लिए है।

NSIT
Nsmch

उपेंद्र कुशवाहा ने दी बधाई

उपेंद्र कुशवाहा ने ट्विट कर कहा कि, "बिहार विधान सभा चुनाव में NDA के प्रचंड बहुमत के लिए बिहार की महान जनता-जनार्दन के प्रति हृदय से आभार। यह जीत बिहार की जनता द्वारा डबल ईंजन सरकार के कार्यों पर लगाई गई मुहर के साथ भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  जी और बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के कुशल नेतृत्व एवं एनडीए के घटक दलों के  बीच मजबूत एकजुटता को जनता के द्वारा दिया गया आशीर्वाद है। इस जीत में एनडीए के सभी कार्यकर्ता बराबर के हकदार हैं। सभी को दिल से बधाई। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सभी साथियों को निदेशित किया जाता है कि जीत की खुशी मनाते समय इस बात का भरपूर ख्याल रखें कि किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी नहीं हो। उग्रता से पूर्ण परहेज करें। शांति व्यवस्था में कोई बाधा नहीं पहुंचे।