LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: प्रशांत किशोर की जनसुराज के एक ही सीट से 2 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, सियासी गलियारों में मचा घमासान

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: जन सुराज पार्टी के भीतर भी दिलचस्प स्थिति बन गई है। नामांकन के अंतिम दिन जन सुराज के दो प्रत्याशियों ने एक ही सिंबल पर नामांकन दाखिल कर दिया...

Bihar Vidhansabha Chunav 2025
प्रशांत किशोर की जनसुराज में बवाल! - फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: मोतीहारी की गोविंदगंज विधानसभा सीट इन दिनों सियासी सुर्खियों में है। यहां न केवल एनडीए गठबंधन की अंदरूनी कलह चर्चा में है, बल्कि अब जन सुराज पार्टी के भीतर भी दिलचस्प स्थिति बन गई है। सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन जन सुराज के दो प्रत्याशियों ने एक ही सिंबल पर नामांकन दाखिल कर दिया, जिसके बाद राजनीतिक माहौल गरम हो गया है। दोनों उम्मीदवार कृष्णा मिश्र और कमलेश कांत गिरी ने एक ही पार्टी के सिंबल पर नामांकन किया है और अब दावा ठोक रहे हैं कि आधिकारिक प्रतीक (सिंबल) उन्हीं को मिलेगा।

नामांकन प्रक्रिया के दौरान दोनों उम्मीदवारों ने अपने-अपने समर्थकों के साथ अरेराज अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी अरुण कुमार पांडेय के समक्ष नामांकन दाखिल किया। दिलचस्प बात यह रही कि दोनों के नामांकन पत्रों पर सिंबल की तारीख एक ही दर्ज है। आज नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी के बाद यह तय होगा कि किसका नामांकन वैध माना जाएगा और कौन जन सुराज का असली उम्मीदवार होगा।

Diarch GO

राजनीतिक गलियारों में इस पूरे घटनाक्रम को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोग इसे “जन सुराज का फ्रेंडली मैच” कहकर चुटकी ले रहे हैं। माना जा रहा है कि इस घटनाक्रम ने जन सुराज के अंदर भी एक नई खींचतान पैदा कर दी है।वहीं दूसरी ओर, गोविंदगंज सीट पर एनडीए के भीतर भी कलह खुलकर सामने आ गई है। इस सीट पर भाजपा के सिटिंग विधायक का टिकट काटकर सीट लोजपा (रामविलास) के खाते में दे दी गई, जिसके बाद नाराज विधायक ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक कर गठबंधन प्रत्याशी का खुलकर विरोध करने का ऐलान कर दिया। उन्होंने यहां तक कह दिया — “जिसने सामने से खाना छीना है, उसे खाने नहीं देंगे।”

नामांकन सभा में भी लोजपा (आर) प्रत्याशी के मंच पर भाजपा के किसी बड़े नेता की मौजूदगी नहीं दिखी, जिससे असंतोष और स्पष्ट हो गया। हालांकि राजनीतिक पंडितों का कहना है कि शीर्ष नेतृत्व के हस्तक्षेप के बाद यह विवाद थम सकता है।गोविंदगंज सीट, जो एनडीए में लोजपा (रामविलास) के खाते में गई है, वहीं इंडिया गठबंधन की ओर से कांग्रेस ने उम्मीदवार उतारा है। लेकिन फिलहाल सारी निगाहें जन सुराज के उस फैसले पर टिकी हैं जो यह तय करेगा कि एक ही सिंबल पर दो-दो दावेदारों में कौन मैदान में टिकेगा और कौन बाहर होगा।मोतीहारी की यह लड़ाई अब सिर्फ़ राजनीतिक नहीं, बल्कि प्रतिष्ठा और प्रतीक दोनों की परीक्षा बन गई है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार