LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar Election Counting: मोकामा से बाहुबली अनंत सिंह आगे, सूरजभान सिंह पीछे, जानिए बिहार के सबसे हॉट सीट का पहला रुझान

Bihar Election Counting: मोकामा विधानसभा सीट से बाहुलबली नेता अनंत सिंह आगे चल रहे हैं....

अनंत बनाम सूरजभान
अनंत सिंह आगे...- फोटो : News4nation

Bihar Election Counting: बिहार विधानसभा चुनाव अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरु हो गई है। पहला रुझान भी सामने आने लगे हैं...पहले रुझान में एनडीए आगे चल रही है।हालांकि दोनों में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। हम बात करते हैं बिहार के सबसे हॉट सीट मोकामा की मोकामा में पहले रुझान में अनंत सिंह आगे चल रहे हैं, वहीं सूरजभान सिंह पीछे चल रहे हैं..अनंत सिंह और सूरजभान सिंह दोनों भूमिहार जाति से आते हैं और दोनों बाहुबली नेता हैं।दोनों उम्मीदवारों में कांटे की टक्कर मानी जा रही है। 

बाहुबली बनाम बाहुबली की लड़ाई

बिहार विधानसभा चुनाव में पटना जिले की हॉट सीट मोकामा पर मतगणना शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह आरजेडी की वीणा देवी और जन सुराज पार्टी के पीयूष प्रियदर्शी से आगे चल रहे हैं। मोकामा में 6 नवंबर को पहले चरण में 64% मतदान हुआ था, और अब वोटों की शुरुआती गिनती में अनंत सिंह लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। मोकामा सीट पर इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प है। एनडीए से जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह मैदान में हैं तो वहीं महागठबंधन से आरजेडी प्रत्याशी वीणा देवी (बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी) मैदान में हैं। जन सुराज के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी भी टक्कर दे रहे हैं। 

Diarch GO

पांच बार के विधायक हैं अनंत सिंह 

अनंत सिंह अब तक मोकामा से पांच बार विधायक रह चुके हैं और छठी बार जीत के लिए मैदान में हैं। 2022 में सजायाफ्ता होने के कारण सीट खाली होने पर उन्होंने उपचुनाव में पत्नी नीलम देवी को राजद से लड़ाकर जीत दिलाई थी। वे अब तक निर्दलीय, जेडीयू और राजद—तीनों के टिकट पर चुनाव जीत चुके हैं।

वीणा देवी की दावेदारी

वीणा देवी मुंगेर की पूर्व सांसद रही हैं, जिसके अंतर्गत मोकामा भी आता है। उनके पति सूरजभान सिंह और देवर चंदन सिंह भी लोजपा से सांसद रह चुके हैं। इसलिए सीट पर उनका प्रभाव भी काफी मजबूत माना जाता है। मोकामा का चुनाव इस बार इसलिए भी केंद्र में रहा क्योंकि 30 अक्टूबर को चुनाव प्रचार के दौरान अनंत सिंह और पीयूष प्रियदर्शी के काफिलों में भिड़ंत के बाद उनके समर्थकों में झड़प हुई थी, जिसमें टाल क्षेत्र के बाहुबली दुलारचंद यादव की हत्या हो गई। इस मामले में अनंत सिंह फिलहाल जेल में हैं।

NSIT
Nsmch