LATEST NEWS

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर

  • LPG Gas Rules 2026
  • LPG Gas Rules 2026: 1 नवंबर से बदलेंगे गैस सिलेंडर के नियम, सिलेंडर बुकिंग से सब्सिडी तक जानें

  • November Bank Holidays 2026
  • November Bank Holidays 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक,बैंक जाने से पहले देख लें छुट्टियों की

बिहार चुनाव : 15 जिलों में नहीं खुला महागठबंधन का खाता, 12 जिलों में सिर्फ 1-1 विधायक, ऐसे डूबी लुटिया

Grand Alliance
Grand Alliance - फोटो : news4nation

Bihar Election :  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिला है। कुल 243 सीटों में से एनडीए ने 202 सीटें जीतकर एक बार फिर सत्ता की मजबूत वापसी की है। वहीं तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन का न सिर्फ बिहार में निराशाजनक प्रदर्शन रहा बल्कि 15 जिलों में इनका खाता भी नहीं खुला. 15 जिलों में एनडीए ने शत-प्रतिशत सीटें जीतीं. गोपालगंज, सिवान, औरंगाबाद, जहानाबाद, नवादा, गया, कैमूर, भोजपुर, बक्सर, सारण, पश्चिम चंपारण, नालंदा, मधुबनी, सुपौल और रोहतास में राजद या महागठबंधन के किसी भी घटक दल को कोई सीट नहीं मिली. 

वहीं 16 ऐसे जिले रहे जहां महागठबंधन का खाता तो खुल गया लेकिन प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. यहां तक कि महागठबंधन का मजबूत गढ़ माना जाने वाला सीमांचल और शाहाबाद में भी इस बार तेजस्वी या कांग्रेस का कोई जादू नहीं चला. राजद को सीमांचल के कुछ हिस्सों में मामूली सफलता मिली, लेकिन कुल मिलाकर एनडीए ने यहां मजबूती दिखाई.वहीं  मिथिलांचल और कोसी क्षेत्र में भाजपा और जेडीयू ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. 

इसी तरह पटना और नालंदा में भी नीतीश और भाजपा का जादू चला. भोजपुर, बक्सर और रोहतास में भी भाजपा ने अपना दबदबा कायम रखा. मगध और गया क्षेत्र में एनडीए ने लगभग सभी सीटें जीत लीं. सारण, सिवान, गोपालगंज में कभी राजद का प्रभाव हुआ करता था, लेकिन इस बार भाजपा और जेडीयू ने बढ़त बना ली.

बिहार के ज्यादातर जिलों में एनडीए ने मजबूती दिखाते हुए बड़े अंतर से जीत दर्ज की है, जबकि महागठबंधन कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में ही पकड़ बनाए रख सका। कई जिलों—दरभंगा, भागलपुर, बांका, नालंदा, गोपालगंज, सुपौल, खगड़िया—में एनडीए ने शत-प्रतिशत सीटें जीतकर पूर्ण नियंत्रण दिखाया।

NSIT
Nsmch

जिला-वार सीटों का ब्योरा

भोजपुर – कुल 7 सीटें: एनडीए 7, महागठबंधन 0

पूर्वी चंपारण – कुल 12 सीटें: एनडीए 11, महागठबंधन 1

कटिहार – कुल 7 सीटें: एनडीए 4, महागठबंधन 3, अन्य 1

बेगूसराय – कुल 7 सीटें: एनडीए 5, महागठबंधन 2

बक्सर – कुल 4 सीटें: एनडीए 3, महागठबंधन 1

पश्चिमी चंपारण – कुल 9 सीटें: एनडीए 7, महागठबंधन 2

सहरसा – कुल 4 सीटें: एनडीए 2, महागठबंधन 2

खगड़िया – कुल 4 सीटें: एनडीए 4

कैमूर – कुल 4 सीटें: एनडीए 3, महागठबंधन 1

शिवहर – 1 सीट: एनडीए 1

दरभंगा – 10 सीटें: एनडीए 10

भागलपुर – 7 सीटें: एनडीए 7

रोहतास – 7 सीटें: एनडीए 6, महागठबंधन 1

मुजफ्फरपुर – 11 सीटें: एनडीए 10, महागठबंधन 1

बांका – 5 सीटें: एनडीए 5

अरवल – 2 सीटें: एनडीए 2

मधुबनी – 10 सीटें: एनडीए 9, महागठबंधन 1

गोपालगंज – 6 सीटें: एनडीए 6

मुंगेर – 3 सीटें: एनडीए 3

जहानाबाद – 3 सीटें: एनडीए 1, महागठबंधन 2

सुपौल – 5 सीटें: एनडीए 5

सीवान – 8 सीटें: एनडीए 7, महागठबंधन 1

लखीसराय – 2 सीटें: एनडीए 2

औरंगाबाद – 6 सीटें: एनडीए 5, महागठबंधन 1

अररिया – 6 सीटें: एनडीए 2, महागठबंधन 3, अन्य 1

सारण – 10 सीटें: एनडीए 7, महागठबंधन 3

शेखपुरा – 2 सीटें: एनडीए 2

गया – 10 सीटें: एनडीए 8, महागठबंधन 2

किशनगंज – 4 सीटें: एनडीए 2, महागठबंधन 1, अन्य 1

वैशाली – 8 सीटें: एनडीए 7, महागठबंधन 1

नालंदा – 7 सीटें: एनडीए 7

नवादा – 5 सीटें: एनडीए 4, महागठबंधन 1

पूर्णिया – 7 सीटें: एनडीए 6, अन्य 1

समस्तीपुर – 10 सीटें: एनडीए 7, महागठबंधन 3

पटना – 14 सीटें: एनडीए 11, महागठबंधन 3

जमुई – 4 सीटें: एनडीए 3, महागठबंधन 1