LATEST NEWS

  • AAP Candidates for Punjab Assembly Elections
  • पंजाब चुनाव के लिए AAP के 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, भगवंत मान धुरी से लड़ेंगे

  • Neeraj Kumar
  • 'ललन सिंह के मामले को देख रहा जदयू शीर्ष नेतृत्व', नीरज कुमार का ऐलान- 5 नवंबर को हो

  •  ISRO Space Gallery
  • Bihar ISRO Space Gallery: मिथिला में अंतरिक्ष विज्ञान की नई उड़ान, दरभंगा तारामंडल में बनेगी ISRO की स्पेस

  • RJDs Support Base Among Upper Castes
  • सवर्णों में बढ़ रही तेजस्वी यादव की पैठ! RJD के MLC में सबसे ज्यादा भूमिहार, ब्राह्मण-राजपूत, BJP-JDU के

  • BPSC Assistant Professor Recruitment
  • BPSC ने दिया बड़ा झटका, 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती रद्द की, अभ्यर्थियों को करना होगा

Bihar Politics: NDA के 18 मंत्रियों की पहली संभावित लिस्ट ! BJP-JDU के इन नेताओं को मंत्रिमंडल में मिलेगी जगह, 10वीं बार CM पद की शपथ लेंगे नीतीश?

Bihar Politics: बिहार विधानसभा रिजल्ट के बाद अब सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। इसी कड़ी में एनडीए के संभावित 18 मंत्रियों की पहली लिस्ट सामने आई है...आइए जानते हैं पूरी खबर...

नीतीश कैबिनेट
18 संभावित मंत्री - फोटो : News4nation

Bihar Politics:  बिहार में विधानसभा का रिजल्ट अब सबके सामने है। एनडीए पूर्ण बहुमत के साथ अब सरकार बनाने की कवायद में जुट गई है। सभी दल के विधायक दलों की बैठक जारी है। बीते दिन केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने जीते हुए विधायकों के साथ बैठक की। वहीं आज जदयू ने विधायक दल की बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि इस बैठक में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री चुने जाने की पूरी संभावना है। सोमवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक संभावित है। एनडीए की ओर से सरकार बनाने और मंत्रिमंडल की चुनाव की गतिविधि तेज हो गई है। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार 20 नवंबर को 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इसी बीच नीतीश मंत्रिमंडल की संभावित लिस्ट भी सामने आई है।               

JDU–BJP बराबर-बराबर मंत्री, LJP(R) को 3, RLM को 1 मंत्रालय

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार नई सरकार में जदयू और बीजेपी के बराबर मंत्री शामिल हो सकते हैं। 30 या 32 सदस्यीय मंत्रिमंडल की चर्चा तेज है। चिराग पासवान की पार्टी के भी तीन मंत्री शामिल हो सकते हैं। जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से भी 1-1 मंत्री बनाए जा सकते हैं। फिलहाल विधानसभा में मौजूदा संख्या को देखे तो अधिकतम 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं। फिलहाल सूत्रों की मानें तो 18 मंत्री के संभावित नाम की पहली लिस्ट सामने है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो बीजेपी इस बार भी दो डिप्टी CM बनाए जाने पर विचार कर रही है। सम्राट चौधरी, मंगल पांडेय और रामकृपाल यादव के नाम प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं। वहीं LJP(R) भी एक डिप्टी CM पद की दावेदारी कर रही है। हालांकि अंतिम निर्णय बीजेपी के हाथ में होगा।

जदयू कोटे से इन 10 नेताओं का मंत्री बनना लगभग तय

पिछली सरकार में जेडीयू के 13 मंत्री थे। इस बार पार्टी बड़े बदलाव के मूड में नहीं है और इनमें से 10 मंत्रियों को दोबारा मौका मिल सकता है। जदयू के मंत्री के संभावित नाम विजय चौधरी, बिजेंद्र यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, जमा खान, मदन सहनी, जयंत राज, महेश्वर हजारी और संतोष निराला है। 

बदले जा सकते हैं डिप्टी CM

सूत्रों की मानें तो जदयू ही नहीं बीजेपी कोटे में बड़े पैमाने पर फेरबदल की तैयारी चल रही है। पिछले कार्यकाल के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को बदला जा सकता है। वहीं सम्राट चौधरी का स्थान भी बदल सकता है, हालांकि वे डिप्टी सीएम की रेस में अब भी बने हुए हैं। बीजेपी कोटे से इन नेताओं के मंत्री बनने के आसार हैं। जिनमें सम्राट चौधरी, नितिन नवीन, मंगल पांडेय, रामकृपाल यादव और रजनीश कुमार शामिल हैं। अन्य दलों में HAM से संतोष मांझी के मंत्री बनने की संभावना है। RLM से उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता को मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं LJP(R) से राजू तिवारी का नाम प्रमुख रूप से चल रहा है। संजय पासवान का नाम भी सूची में है।

NSIT
Nsmch

स्पीकर की रेस में विजय सिन्हा

इस बार बीजेपी स्पीकर का पद अपने पास रख सकती है। सूत्रों के अनुसार विजय सिन्हा को डिप्टी CM की जगह स्पीकर बनाया जा सकता है। 2020 के बाद से NDA सरकारों में स्पीकर का पद लगातार बीजेपी को ही मिलता आया है। सूत्रों की मानें तो बीजेपी बिहार मंत्रिमंडल में भी मध्य प्रदेश और राजस्थान की तरह नए चेहरों को बड़ी संख्या में शामिल कर सकती है। पुरानों की जगह नए नेताओं को मौका देने की रणनीति पर विचार हो रहा है।