LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

Bihar Election 2025: बुरे फंसे बीजेपी प्रत्याशी, कांग्रेस उम्मीदवार ने रोकी बिहार सरकार के मंत्री की गाड़ी, लगाया गंभीर आरोप, चुनाव आयोग करे कार्रवाई...

Bihar Election 2025: बीजेपी प्रत्याशी पर कांग्रेस प्रत्याशी ने गंभीर आरोप लगाया है। चुनाव प्रचार में जुटी बीजेपी प्रत्याशी के गाड़ी को कांग्रेस उम्मीदवार ने रोका फिर पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया। इस मामले में कार्रवाई जारी है।

बिहार बीजेपी
कांग्रेस प्रत्याशी का बीजेपी प्रत्याशी पर आरोप- फोटो : social media

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया जारी है। नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। वहीं प्रत्याशी अब चुनाव प्रचार में जुटे हैं। विधानसभा चुनाव के साथ ही प्रदेश में आदर्श आचार सहिंता लागू हो गई थी ऐसे में किसी उम्मीदवार या पार्टी के द्वारा अगर जनता को लुभाने के लिए कुछ बांटा जा रहा या कोई घोषणा की जा रही है तो वो कानूनी तौर पर अपराध के श्रेणी में आएगा और तत्कालीन उम्मीदवार पर कार्रवाई की जाएगी। इसी कड़ी में बीजेपी के प्रत्याशी पर कांग्रेस प्रत्याशी ने गंभीर आरोप लगाया है। कांग्रेस प्रत्याशी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी प्रत्याशी जीवेश मिश्रा ने जाले विधानसभा क्षेत्र में लोगो को घड़ियां बांटी हैं। इस मामले में पुलिस ने एक स्कॉर्पियों भी बरामद किया है जिसमें बीजेपी का झंडा लगा है। 

बीजेपी प्रत्याशी पर आरोप 

दरअसल, पूरा मामला दरभंगा जिले के जाले विधानसभा क्षेत्र से सामने आया है। यहां बीजेपी प्रत्याशी और राज्य के नगरीय विकास मंत्री जीवेश मिश्रा पर मतदाताओं को लुभाने के लिए घड़ियां बांटने का आरोप लगा है। यह आरोप कांग्रेस प्रत्याशी ऋषि मिश्रा ने लगाया है। घटना 21 अक्टूबर 2025 की बताई जा रही है। आरोप है कि जाले के धनकौल मार्ग पर मस्का बाजार के पास संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर कांग्रेस प्रत्याशी ने एक स्कॉर्पियो गाड़ी को रोका। जांच में उस गाड़ी से बड़ी संख्या में बीजेपी चुनाव चिन्ह वाली घड़ियां बरामद हुईं, जिन्हें कथित रूप से मतदाताओं में वितरित किया जाना था।

पुलिस ने जब्त किया वाहन 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जीवेश मिश्रा के नाम से रजिस्टर्ड स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर लिया है। जाले थाना पुलिस के अनुसार, गाड़ी से बरामद घड़ियों की संख्या और उनकी कीमत का आकलन किया जा रहा है। अब तक इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है, लेकिन चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के तहत जांच जारी है। पुलिस और प्रशासन ने चुनाव आयोग को इस संबंध में रिपोर्ट भेज दी है।

कांग्रेस प्रत्याशी ने आरोप 

कांग्रेस प्रत्याशी ऋषि मिश्रा ने आरोप लगाया कि बीजेपी लोकतंत्र को खरीदने की कोशिश कर रही है। मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए घड़ियां बांटी जा रही थीं। दूसरी ओर, बीजेपी या जीवेश मिश्रा की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। गौरतलब है कि जाले विधानसभा सीट पर पहले चरण में 6 नवंबर 2025 को मतदान होना है। जीवेश मिश्रा इस सीट से 2015 और 2020 दोनों चुनावों में विजयी रहे हैं और फिलहाल बिहार सरकार में मंत्री हैं। इस मामले में  जाले थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि एफएसटी ने एक वाहन को जब्त कर जाले पुलिस की अभिरक्षा में दिया है। चुनाव आयोग मामले को संज्ञान में लेकर जांच कर रहा है।

NSIT
Nsmch