LATEST NEWS

  • BPSC Assistant Professor Recruitment
  • BPSC ने दिया बड़ा झटका, 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती रद्द की, अभ्यर्थियों को करना होगा

  • Bihar Education News
  • Bihar Education News: वेतन घोटाले के बाद शिक्षा विभाग सख्त, DEO के पत्र से शिक्षकों में इस

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर

Bihar CM Oath Ceremony: बिहार में फिर होंगे 2 डिप्टी सीएम, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के नाम पर लगी मुहर, कल सीएम नीतीश के साथ लेंगे शपथ

Bihar CM Oath Ceremony: बिहार के सीएम नीतीश कुमार होंगे तो वहीं दो डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा होंगे। लगभग डिप्टी सीएम का नाम तय है केवल घोषणा होना बाकी है...

नीतीश सम्राट विजय
नीतीश सम्राट विजय कल लेंगे शपथ - फोटो : News4nation

Bihar CM Oath Ceremony: बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। बिहार के नए सीएम और डिप्टी सीएम का नाम लगभग तय है आखिरी मुहर एनडीए के विधायक दल की बैठक में लगेगी। बुधवार को जेडीयू और भाजपा ने अपने-अपने विधायक दल की बैठकें कर नेतृत्व तय कर लिया। जदयू के विधायक दल की बैठक में सीएम नीतीश को विधायक दल का नेता चुना गया है तो वहीं भाजपा विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नेता और विजय कुमार सिन्हा को उपनेता चुना गया। इसके साथ ही पार्टी ने यह लगभग स्पष्ट कर दिया है कि नई एनडीए सरकार में दोनों नेता एक बार फिर डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी संभालेंगे।

बिहार में फिर दो डिप्टी सीएम 

बैठक में यूपी के डिप्टी सीएम और बिहार बीजेपी पर्यवेक्षक केशव प्रसाद मौर्य, सह-पर्यवेक्षक सांसद साध्वी निरंजन ज्योति, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र प्रधान और विनोद तावड़े मौजूद रहे। बड़ी संख्या में नवनिर्वाचित विधायक और विधान पार्षदों ने भी बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में अहम फैसला लिया गया है वहीं इस फैसले के बाद अब शाम में एनडीए की विधायक दल की बैठक होगी। विधायक दल की बैठक के बाद सीएम नीतीश राज्यपाल से मिलेंगे और अपना इस्तीफा सौंपेंगे। जिसके बाद सरकार नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को होगा। 

जेडीयू में नीतीश कुमार फिर नेता

उधर, जेडीयू विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। सभी नए और पुराने विधायकों एवं विधान पार्षदों ने इसमें भाग लिया।अब दोनों दलों में नेतृत्व तय होने के बाद गठबंधन स्तर पर रणनीति को अंतिम रूप देने की तैयारी है। इसके लिए दोपहर 3 बजे विधानसभा के सेंट्रल हॉल में एनडीए विधायक दल की संयुक्त बैठक बुलाई गई है। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में नीतीश कुमार को एनडीए विधायक दल का नेता चुना जा सकता है। इसी मीटिंग के बाद मंत्रिमंडल गठन व विभागों के बंटवारे को लेकर अहम फैसलों की संभावना है।

कल होगा शपथ ग्रहण, पीएम मोदी भी होंगे मौजूद

नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां चरम पर हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार, 20 नवंबर को गांधी मैदान में 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। समारोह सुबह 11:30 बजे शुरू होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। जबकि गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को ही पटना पहुंच जाएंगे ताकि शपथ ग्रहण से पहले होने वाली बैठकों में भाग ले सकें। बिहार की राजनीति में इस बड़े बदलाव के साथ नई सरकार के गठन की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है।

NSIT
Nsmch