LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

Bihar Election Counting: मोकामा में फिर एक बार 'छोटे सरकार', 28206 हजार वोट से जीते अनंत सिंह, सूरजभान की करारी हार....

Bihar Election Counting: बिहार के सबसे हॉट सीट मोकामा से अनंत सिंह निर्णायक जीत की ओर आगे बढ़ रहे हैं, अनंत सिंह 24 हजार से अधिक वोट से जीत रहे हैं.....

मोकामा
मोकामा में फिर छोटे सरकार - फोटो : News4nation

Bihar Election Counting: बिहार के सबसे हॉट सीट मोकामा अब निर्णायक नतीजे की ओर पहुंच चुका है। 23 राउंड की गिनती के बाद छोटे सरकार अनंत सिंह की जीत पक्की हो गई है। अनंत सिंह  24798 मतों से आगे चल रहे हैं। मोकामा में अनंत सिंह ने सूरजभान की पत्नी वीणा देवी और जनसुराज प्रत्याशी पीयुष प्रियदर्शी को करारी हार का मजा चखा दिया है। अनंत सिंह की जीत पक्की हो गई है सिर्फ चुनाव आयोग की ओर से घोषणा होना बाकी है। दोपहर 2 बजकर 31 मिनट तक 23 राउंड के बाद अनंत सिंह 85975 से पहले स्थान पर हैं, वीणा देवी 61177 वोट से दूसरे स्थान पर हैं वहीं पीयुष प्रियदर्शी 16105 से तीसरे स्थान पर हैं।

मोकामा में फिर से अनंत 

मोकामा में मुख्य लड़ाई अनंत सिंह और वीणा देवी के बीच में था। दोनों उम्मीदवार एक ही जाति से आते हैं और दोनों ही बाहुबली छवि के हैं। मोकमा में दुलारचंद यादव की हत्या और अनंत सिंह के जेल जाने के बाद सियासी हलचल और तेज हो गई। अनंत सिंह के जेल जाने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने मोकामा में चुनाव की कमान अपने हाथों में ले ली। ललन सिंह ने तब मोकामा में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोकामा की एक एक जनता अनंत सिंह बनकर चुनाव लड़ेगी। ललन सिंह के इस ऐलान के बाद अगले ही दिन मोकामा में मैं भी अनंत के पोस्टर पट गए। वहीं अब अनंत सिंह ने जीत हासिल कर ली है।

3 दिनों से चल रही थी भोज की तैयारी 

अनंत सिंह के आवास पर पिछले तीन दिनों से जीत की तैयारी चल रही थी। अनंत सिंह ने करीब 50 हजार लोगों के लिए खाना बनवाया था। 2 लाख रसगुल्ले बनाए गए थे। वहीं अपने सबसे बड़े विरोधी को मात देकर अनंत सिंह ने जीत हासिल कर ली है। अनंत सिंह के समर्थक पिछले एक हफ्ते से ही जीत का जश्न मनाने की तैयारियों में लगे हुए हैं। उनके पटना माल रोड स्थित आवास पर भारी भीड़ जुटी है। बड़ी स्क्रीन लगाई गई है जिस पर काउंटिंग की अपडेट देखी जा रही है। बाहर लगा पोस्टर माहौल को और गरमा देता है “जेल का फाटक टूटेगा, मेरे शेख छूटेगा।”यह नारा समर्थकों के जोश और अनंत सिंह के प्रति भावनात्मक जुड़ाव को साफ दर्शाता है।

NSIT
Nsmch

सुरजभान को झटका 

दूसरी ओर वीणा देवी के समर्थक भी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। पटना के डाक बंगला चौराहा स्थित कौशल्या स्टेट में बड़ा पंडाल लगा है, जहां समर्थकों के लिए भोज की तैयारियां की जा रही हैं। फिलहाल माहौल शांत है, क्योंकि वीणा देवी खुद कहीं बाहर व्यस्त हैं और समर्थक काउंटिंग के शुरुआती रुझानों का इंतजार कर रहे हैं। मोकामा के नदमा और कारगिल मार्केट में सन्नाटा पसरा है क्योंकि ज्यादातर समर्थक पटना में जमा हो रहे हैं, जहां दोनों खेमों ने जश्न और शक्ति प्रदर्शन की तैयारी कर ली है। अनंत सिंह ने मोकामा के वोटरों को पटना आने का खुला निमंत्रण दिया है।