LATEST NEWS

  • RJDs Support Base Among Upper Castes
  • सवर्णों में बढ़ रही तेजस्वी यादव की पैठ! RJD के MLC में सबसे ज्यादा भूमिहार, ब्राह्मण-राजपूत, BJP-JDU के

  • BPSC Assistant Professor Recruitment
  • BPSC ने दिया बड़ा झटका, 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती रद्द की, अभ्यर्थियों को करना होगा

  • Bihar Education News
  • Bihar Education News: वेतन घोटाले के बाद शिक्षा विभाग सख्त, DEO के पत्र से शिक्षकों में इस

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

UGC NET JUNE 2025 Result: UGC NET जून 2025 का परिणाम इस दिन होगा जारी, NTA ने बताई तिथि, यहां आसानी से देखें रिजल्ट

UGC NET JUNE 2025 Result: NTA ने UGC NET जून 2025 के परिणाम की घोषणा करने की तिथि तय कर ली है। उम्मीदवार यहां से आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे.....

UGC NET JUNE 2025 Result
UGC NET JUNE 2025 Result- फोटो : social media

UGC NET JUNE 2025 Result: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) नेट जून 2025 परीक्षा के परिणाम की तारीख की घोषणा कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अब 22 जुलाई 2025 का इंतजार है, जब उनका परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। यह जानकारी एजेंसी ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल के माध्यम से साझा की है। 

25 से 29 जून तक हुई थी परीक्षा 

UGC NET जून परीक्षा 25 जून से 29 जून, 2025 के बीच आयोजित की गई थी। इसके बाद 5 जुलाई को अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई थी और 6 जुलाई से 8 जुलाई तक आपत्तियां दर्ज कराने की विंडो खोली गई थी।

कैसे तय होंगे परिणाम और पात्रता मानदंड?

NTA द्वारा जारी सूचना बुलेटिन के अनुसार, परीक्षा परिणाम तय करने की प्रक्रिया को पांच चरणों में विभाजित किया गया है।

चरण I: NET परीक्षा (दोनों पेपरों) में उपस्थित कुल उम्मीदवारों में से शीर्ष 6% को सहायक प्रोफेसर के लिए पात्र माना जाएगा, बशर्ते उन्होंने मास्टर डिग्री या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो।

NSIT
Nsmch

चरण II: उपलब्ध कुल स्लॉट्स को भारत सरकार की आरक्षण नीति के अनुसार विभिन्न श्रेणियों में आवंटित किया जाएगा।

चरण III: पात्रता के लिए उम्मीदवार को दोनों पेपरों में उपस्थित होना अनिवार्य है। सामान्य/सामान्य-ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को दोनों पेपरों में कुल न्यूनतम 40% अंक लाने होंगे, जबकि आरक्षित वर्गों (SC, ST, OBC-नॉन क्रीमी लेयर, दिव्यांगजन, व तृतीय लिंग) के उम्मीदवारों को न्यूनतम 35% अंक प्राप्त करने होंगे।

चरण IV: हर विषय और श्रेणी के लिए अर्हक कट-ऑफ की गणना सूचना बुलेटिन में उल्लिखित पद्धति के आधार पर की जाएगी। उदाहरण के तौर पर, 'अर्थशास्त्र' विषय में SC वर्ग के लिए सहायक प्रोफेसर पात्रता हेतु कट-ऑफ इसी आधार पर तय किया जाएगा।

चरण V: जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए चयनित उम्मीदवारों की संख्या और स्लॉट्स भी भारत सरकार की आरक्षण नीति के अनुरूप विभिन्न वर्गों को आवंटित किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से ugcnet.nta.nic.in वेबसाइट पर अपडेट्स चेक करते रहें और परिणाम जारी होते ही उसे डाउनलोड कर लें।