LATEST NEWS

  • RJDs Support Base Among Upper Castes
  • सवर्णों में बढ़ रही तेजस्वी यादव की पैठ! RJD के MLC में सबसे ज्यादा भूमिहार, ब्राह्मण-राजपूत, BJP-JDU के

  • BPSC Assistant Professor Recruitment
  • BPSC ने दिया बड़ा झटका, 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती रद्द की, अभ्यर्थियों को करना होगा

  • Bihar Education News
  • Bihar Education News: वेतन घोटाले के बाद शिक्षा विभाग सख्त, DEO के पत्र से शिक्षकों में इस

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

UGC NET 2025: यूजीसी नेट का एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, इंतजार खत्म सिटी स्लिप ऐसे करें डाउनलोड, 25 से 29 जून तक होगा एग्जाम

UGC NET 2025: यूजीसी नेट परीक्षा के लिए एनटीए कल एडमिट कार्ड जारी कर देगा। एनटीए ने आज सिटी स्लिप जारी कर दिया है। 25 जून से 29 जून तक परीक्षा होगा है।

UGC NET admit card
UGC NET admit card - फोटो : social media

UGC NET 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाने वाली UGC-NET 2025 परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जा सकते हैं। परीक्षा से चार दिन पूर्व एडमिट कार्ड जारी करने की परंपरा के अनुसार एनटीए 21 जून को एडमिट कार्ड जारी कर सकती है।

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

यूजीसी नेट परीक्षा का प्रवेश पत्र एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने लॉग-इन डिटेल्स जैसे एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी व्यक्तिगत रूप से नहीं भेजी जाएगी।

25 जून से शुरू होगी परीक्षा

यूजीसी नेट 2025 की परीक्षा 25 से 29 जून 2025 तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली- सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तो वहीं द्वितीय पाली- दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित होगा। 

दो खंडों में पूछे जाएंगे बहुविकल्पीय प्रश्न 

परीक्षा में दो खंडों में बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और परीक्षा केंद्र से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। एनटीए जल्द ही वेबसाइट पर परीक्षा केंद्र की सूचना स्लिप भी जारी कर दिया है। जिससे अभ्यर्थी अपने परीक्षा केंद्र की लोकेशन पहले से जान सकें।

NSIT
Nsmch

कैसे डाउनलोड करें परीक्षा सिटी स्लिप?

यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं

होमपेज पर "Advanced City Intimation Slip" लिंक पर क्लिक करें

अपनी आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा कोड दर्ज करें

लॉगिन करते ही आपकी परीक्षा सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखेगी

इसे डाउनलोड करें और आगे के लिए सेव रखें