Bihar School: मुजफ्फरपुर स्कूल विवाद, छात्राओं से मारपीट की सूचना को एचएम ने सिरे से किया खारिज, अफवाह फैलाने का लगया आरोप

Bihar School:शिक्षा विभाग ने सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रामक कंटेंट को लेकर सतर्कता बरतने की अपील की है।

Muzaffarpur school dispute
मुजफ्फरपुर स्कूल विवाद- फोटो : reporter

Bihar School:मुजफ्फरपुर के एक स्कूल में छात्राओं के साथ कथित मारपीट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों ने सनसनी फैला दी है। वायरल पोस्ट में दावा किया गया था कि कुछ बाहरी युवकों ने स्कूल परिसर में घुसकर कई छात्राओं के साथ मारपीट की। घटना की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

हालांकि, स्कूल की प्रधानाध्यापिका  उषा गुप्ता ने इन खबरों का स्पष्ट रूप से खंडन किया है। उन्होंने बताया कि यह महज एक अफवाह है, जिसे सोशल मीडिया पर बढ़ा-चढ़ाकर प्रसारित किया जा रहा है। उनके अनुसार, घटना लंच टाइम के दौरान की है जब सभी बच्चे आपस में खेल रहे थे। फुटबॉल खेलने के दौरान मामूली कहासुनी हो गई थी, जिसे कुछ लोगों ने गलत संदर्भ में पेश कर दिया।

Diarch GO

उषा गुप्ता ने कहा कि न तो कोई बाहरी युवक स्कूल में घुसा और न ही किसी प्रकार की मारपीट हुई। छात्राओं को फुटबॉल लगने के कारण चोट आई थी, जिसके बाद कुछ बहसबाजी हुई, लेकिन इसे मारपीट या हमला बताना पूरी तरह भ्रामक है।

स्कूल प्रशासन का कहना है कि इस तरह की भ्रामक और अपुष्ट खबरें छात्रों की पढ़ाई पर प्रतिकूल प्रभाव डालती हैं और विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न कर सकती हैं।

NSIT
Nsmch

इस बीच, पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है। छात्रों से पूछताछ की गई, जिनमें से अधिकतर ने किसी भी प्रकार की मारपीट की बात से इनकार किया है। उन्होंने भी इस बात की पुष्टि की कि घटना केवल खेल के दौरान हुई मामूली झड़प थी।

शिक्षा विभाग ने भी इस मामले में संज्ञान लिया है और सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रामक कंटेंट को लेकर सतर्कता बरतने की अपील की है।

इस घटनाक्रम ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि के प्रसारित होने वाली अफवाहें किस तरह से शैक्षणिक माहौल और समाज की शांति को प्रभावित कर सकती हैं।

रिपोर्ट- मणभूषण शर्मा