LATEST NEWS

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस और चाकू किया बरामद
  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस

  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक, मूकदर्शक बना रेल प्रशासन
  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक,

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

Bihar Teacher News:विधवा से इश्क लड़ाते पकड़े गए 'गुरुजी',ग्रामीणों ने करवा दी मौके पर शादी, दोनों के हैं पांच बच्चे

Bihar Teacher News: शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले स्कूल के प्रधानाध्यापक ने न केवल अपनी गरिमा, बल्कि गुरु-शिष्य परंपरा को भी तार-तार कर दिया है.

Bihar Teacher News:विधवा से इश्क लड़ाते पकड़े गए 'गुरुजी',ग्
'गुरुजी' का 'कुकर्म'- फोटो : reporter

Bihar Teacher News: शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले स्कूल के प्रधानाध्यापक ने न केवल अपनी गरिमा, बल्कि गुरु-शिष्य परंपरा को भी तार-तार कर दिया है. सहरसा के काशनगर थाना क्षेत्र के मैना गांव में एक ऐसा 'कुकर्म' सामने आया है, जहां ग्रामीणों ने मध्य विद्यालय पड़रिया के प्रधानाध्यापक भुवनेश्वर पासवान को एक विधवा महिला के साथ कमरे में संदिग्ध अवस्था में रंगे हाथों पकड़ लिया. इसके बाद नाराज ग्रामीणों ने 'सामाजिक न्याय' करते हुए दोनों की मौके पर ही शादी करवा दी और फिर पुलिस के हवाले कर दिया. इस 'प्रेम प्रसंग' का वीडियो भी अब तेजी से वायरल हो रहा है.

बताया जाता है कि जिस विधवा महिला के साथ प्रधानाध्यापक  भुनेश्वर पासवान पकड़े गए हैं, उनके पति भी पहले मध्य विद्यालय पड़रिया में ही शिक्षक थे, जिनका करीब दो वर्ष पूर्व चुनाव ड्यूटी के दौरान हृदयाघात से निधन हो गया था. उधर, प्रधानाध्यापक भुवनेश्वर पासवान पहले मध्य विद्यालय मैना में शिक्षक थे, और बाद में उनका स्थानांतरण मध्य विद्यालय पड़रिया हो गया, जहां वे प्रधानाध्यापक बने. इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और 'प्रेम संबंध' गहरे होते चले गए. 'गुरुजी' इस कदर 'प्रेम' में डूबे थे कि महिला के घर के पास ही किराए पर मकान लेकर रहने लगे थे.

ग्रामीणों का कहना है कि दोनों के बीच यह प्रेम प्रसंग काफी समय से चल रहा था, और बुधवार की रात ग्रामीणों ने उन्हें रंगे हाथों कमरे में पकड़ लिया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई.

सबसे दिलचस्प और चर्चा का विषय यह है कि प्रधानाध्यापक और महिला, दोनों के पांच-पांच बच्चे हैं. बावजूद इसके, इस तरह रंगे हाथों पकड़े जाने और 'मौके पर शादी' की खबर पूरे इलाके में फैल गई है. थानाध्यक्ष विक्की रविदास ने बताया कि दोनों को थाने लाया गया है, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.

NSIT
Nsmch

सोहसराय थाना अध्यक्ष  ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही गश्ती टीम मौके पर पहुंच गई है. उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. बहरहाल जिस शिक्षक को बच्चों के भविष्य का निर्माता कहा जाता है, उसी का ऐसा 'कुकर्म' समाज में क्या संदेश देगा?

रिपोर्ट- दिवाकर कुमार दिनकर