LATEST NEWS

  • RJDs Support Base Among Upper Castes
  • सवर्णों में बढ़ रही तेजस्वी यादव की पैठ! RJD के MLC में सबसे ज्यादा भूमिहार, ब्राह्मण-राजपूत, BJP-JDU के

  • BPSC Assistant Professor Recruitment
  • BPSC ने दिया बड़ा झटका, 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती रद्द की, अभ्यर्थियों को करना होगा

  • Bihar Education News
  • Bihar Education News: वेतन घोटाले के बाद शिक्षा विभाग सख्त, DEO के पत्र से शिक्षकों में इस

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

BPSC TRE 3 अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के खिलाफ फूटा विपक्ष का गुस्सा, कांग्रेस का सीएम नीतीश से सवाल- ये कैसा न्याय

नौकरी और नियुक्ति देने की मांग करने पर BPSC TRE 3 अभ्यर्थियों पर पुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ बिहार में सियासी पारा गर्म हो चुका है. कांग्रेस ने इसे लेकर सीएम नीतीश को आड़े हाथों लिया है.

BPSC TRE 3 lathicharge
BPSC TRE 3 lathicharge - फोटो : news4nation

BPSC TRE 3: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास के बाहर प्रदर्शन करने वाले BPSC TRE 3 अभ्यर्थियों पर पुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ विपक्ष ने हल्ला बोला है. कांग्रेस, राजद सहित अन्य दलों ने इसे बिहार के युवाओं के साथ अन्याय करार देते हुए नीतीश सरकार को आड़े हाथों लिया. साथ ही नीतीश कुमार पर अपनी कुर्सी बचाने के लिए युवाओं को पिटवाने की बातें कहीं. कांग्रेस ने मंगलवार को BPSC TRE 3 अभ्यर्थियो पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कहा कि 'BPSC TRE 3 अभ्यर्थी न्याय मांगने पहुंचे थे, नीतीश कुमार ने लाठी चलवा दी! महिलाएं तक नहीं बख्शीं — ये कैसा न्याय है? कुर्सी बचाने में लगे हैं, युवा पिट रहे हैं!'

तेजस्वी ने कहा - निकम्मी, आवारा और नकारा सरकार

इसके पहले राजद के तेजस्वी यादव ने भी लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की. उन्होंने कहा, 'लोकतांत्रिक तरीके से अपनी माँग रख रहे युवाओं की बर्बर पिटाई, अन्याय व अत्याचार करना नीतीश-बीजेपी सरकार का मुख्य शौक है। ये निकम्मी सरकार अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को संपोषित कर उन्हें संरक्षण देती है तथा छात्रों, युवाओं और बेरोज़गारों पर जब मर्जी लाठीचार्ज कर देती है। सभी लोग एकजुट होकर इस बार NDA की 20 वर्षों की इस निकम्मी, आवारा और नकारा सरकार को बदलेंगे, यह निश्चित है।' 

BPSC TRE-3 अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

दरअसल, BPSC TRE-3 (टीचर भर्ती परीक्षा चरण-3) के अभ्यर्थियों ने मंगलवार को सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर पटना में एक बार फिर जोरदार प्रदर्शन किया। लंबे समय से गर्दनीबाग धरना स्थल पर डटे इन अभ्यर्थियों ने आज सीएम हाउस की ओर कूच किया और एक अन्य मार्ग पर प्रदर्शन करने पहुंचे। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि BPSC आयोग सप्लीमेंट्री रिजल्ट जल्द जारी करे, जिससे वंचित अभ्यर्थियों को न्याय मिल सके। उनका आरोप है कि बार-बार मांग के बावजूद उन्हें टालमटोल कर जवाब दिया जा रहा है। विभाग की ओर से यह कहा गया कि मामला BPSC के अधीन है और आयोग को भेजा जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

पुलिस ने जमकर बरसाई लाठी

प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थी प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे थे। मौके पर तैनात पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें बार-बार गर्दनीबाग धरना स्थल लौटने की चेतावनी दी, लेकिन प्रदर्शनकारी अड़े रहे। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया।

NSIT
Nsmch

क्या है अभ्यर्थियों की मांग?

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों की मांग है कि TRE-3 परीक्षा के सप्लीमेंट्री रिजल्ट की तत्काल घोषणा की जाए, पात्र लेकिन वंचित अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल करने की मांग और पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए आयोग से जवाबदेही की मांग को लेकर अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि प्रदर्शन के बाद स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द रिजल्ट नहीं जारी किया गया, तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।