LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar teacher transfer: शिक्षक तबादलों की बाढ़, बिहार में 23 हज़ार से अधिक ट्रांसफर, ई-शिक्षा कोष पर आवेदन जारी

Bihar teacher transfer: बिहार के शिक्षा जगत में इन दिनों तबादले की बयार चल रही है। ..

Bihar  teacher transfer
बिहार में 23 हज़ार 578 गुरुओं का तबादला- फोटो : social Media

Bihar  teacher transfer: बिहार के शिक्षा जगत में इन दिनों तबादले की बयार चल रही है। शिक्षा विभाग ने मंगलवार को 6,336 शिक्षकों का पारस्परिक तबादला (Mutual Transfer) किया है। इससे पहले दो चरणों में 17,242 शिक्षक अपनी पसंदीदा जगह पर पहुंच चुके थे। यानी तीन चरणों में कुल 23,578 शिक्षक अब एक-दूसरे की कुर्सी बदल चुके हैं।

अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ के मुताबिक, यह प्रक्रिया अभी जारी है और पारस्परिक तबादले के विकल्प खुले हुए हैं। इसमें समान कोटि के शिक्षक—चाहे वे प्राथमिक हों, मध्य विद्यालय के या उच्च माध्यमिक—एक-दूसरे की जगह तैनात किए गए हैं।

Diarch GO

शिक्षकों ने ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर आवेदन किया।

पारस्परिक स्थानांतरण के बाद नाम और नई पोस्टिंग की जानकारी पोर्टल पर दिखने लगी।

यह योजना 26 जून को शिक्षा विभाग द्वारा पत्र जारी करने के बाद शुरू हुई थी।

इस पहल से उन शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है, जो सालों से घर से दूर पढ़ा रहे थे। पारस्परिक तबादले के ज़रिए अब वे अपने जिले या घर के नज़दीक आ पाए हैं, जबकि जिनसे अदला-बदली हुई है, उन्हें भी अपनी मनचाही जगह पर पोस्टिंग मिली है।

शिक्षा विभाग का दावा है कि इस ई-पोर्टल आधारित पारदर्शी प्रक्रिया से न केवल शिक्षकों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता भी सुधरेगी, क्योंकि शिक्षक अपने पसंदीदा स्थान पर बेहतर तरीके से योगदान दे पाएंगे।

NSIT
Nsmch