LATEST NEWS

  • Nawada
  • दिवाली से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड सीमा पर पानी के बीच लाई जा रही

  •  Nishant
  • निशांत का MLC चुनाव में 3 सीटों पर जदयू की हार के बाद बड़ा ऐलान, यूपी विधानसभा

  • AAP Candidates for Punjab Assembly Elections
  • पंजाब चुनाव के लिए AAP के 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, भगवंत मान धुरी से लड़ेंगे

  • Neeraj Kumar
  • 'ललन सिंह के मामले को देख रहा जदयू शीर्ष नेतृत्व', नीरज कुमार का ऐलान- 5 नवंबर को हो

  •  ISRO Space Gallery
  • Bihar ISRO Space Gallery: मिथिला में अंतरिक्ष विज्ञान की नई उड़ान, दरभंगा तारामंडल में बनेगी ISRO की स्पेस

Bihar Teacher: BPSC शिक्षक भर्ती 4.0, 1.6 लाख शिक्षकों की होगी बहाली , महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण, नहीं होगा कोई इंटरव्यू, जानिए कब से भरें फॉर्म, इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती!

Bihar Teacher: Bihar Teacher: बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार की हालिया घोषणा के बाद बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती 4.0 की तैयारियां तेज़ कर दी हैं।..

Bihar teacher bharti
1.6 लाख शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया शुरु- फोटो : Meta

Bihar Teacher: बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार की हालिया घोषणा के बाद बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती 4.0 की तैयारियां तेज़ कर दी हैं। इस बार की भर्ती कई मायनों में खास और ऐतिहासिक होने वाली है, क्योंकि इसमें न केवल महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा, बल्कि नई डोमीसाइल नीति लागू होने से बिहार के मूल निवासियों के लिए सरकारी नौकरी पाना और भी आसान हो जाएगा।

भर्ती कब होगी?

लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, BPSC चुनाव से पहले यानी सितंबर से अक्टूबर के बीच आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकता है। इस भर्ती के तहत कुल 1.6 लाख से अधिक पद भरे जाएंगे, जो प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर तक के शिक्षकों के लिए होंगे।

कौन-कौन से पद?

प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 1 से 5)

उच्च प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 6 से 8)

माध्यमिक शिक्षक (कक्षा 9 से 10)

उच्च माध्यमिक शिक्षक (कक्षा 11 से 12)

योग्यता 

उम्मीदवार के पास CTET या STET पास होने का प्रमाण होना चाहिए। भर्ती प्रक्रिया में कोई इंटरव्यू नहीं होगा।प्रत्येक उम्मीदवार को अधिकतम 3 बार परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।

रिक्तियों का ब्योरा

कुल लगभग 50,000 पद TRE-5 के तहत आरक्षित होंगे।

कक्षा 9 से 12 तक के लिए विभिन्न जिलों से लगभग 25,000 रिक्तियों की संभावना है।

प्रारंभिक विद्यालयों में अपेक्षाकृत कम रिक्तियां आ रही हैं।

इस बार की भर्ती न केवल पैमाने में बड़ी है, बल्कि महिलाओं और बिहारवासियों के लिए यह सुनहरा अवसर भी है। डोमीसाइल नीति के चलते बाहरी राज्यों के उम्मीदवारों के लिए प्रतियोगिता सख्त हो जाएगी, जिससे राज्य के युवाओं की नियुक्ति के अवसर बढ़ जाएंगे।

NSIT
Nsmch