LATEST NEWS

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

NEET: नीट परीक्षा देने वाले भूलकर भी ना करें यह गलती, जानिए कितने बजे तक मिलेगा प्रवेश, क्या है ड्रेस कोड, क्या लेकर जा सकते हैं

एमबीबीएस में दाखिला लेने के लिए नीट परीक्षा 4 मई को है. पूरे देश में होने वाली इस परीक्षा के लिए कई किस्म के गाइड लाइन जारी किये गए हैं. जिसमें ड्रेस कोड से लेकर क्या लेकर जाना है और क्या नहीं उसका डिटेल है.

NEET guidelines
NEET guidelines- फोटो : news4nation

NEET: मेडिकल कॉलेजों में यूजी कोर्स यानी एमबीबीएस में दाखिला लेने के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट यूजी 2025 परीक्षा 4 मई को होगी. पूरे देश में एक साथ 4 मई को होने वाली यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे के बीच होगी. नीट में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को इस परीक्षा में शामिल होने के लिए कुछ विशेष चीजों का ध्यान रखना होगा जिससे उन्हें परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी ना हो. सबसे पहले प्रवेश समय के पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे. इससे अंतिम समय में आपाधापी से बचा जा सकेगा. 

अभ्यर्थी अपने साथ नीट एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट, पासपोर्ट आकार का फोटो (नीट आवेदन पत्र पर अपलोड किया जाने वाला) और एक वैध आईडी प्रमाण जरुर रखें. परीक्षा केंद्रों पर भूलकर भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज, कागजात, या गलत पेन न ले जाएं वर्ना इसके कारण आपको परीक्षा देने से रोका जा सकता है और आपकी परीक्षा रद्द हो सकती है. नीट परीक्षा के दौरान केवल नीला/काला बॉल पॉइंट पेन, एडमिट कार्ड, और ID प्रूफ ले जाएं.  

NEET ड्रेस कोड 

नीट देने जा रहे लड़के आधी बाजू की शर्ट या फिर टीशर्ट पहनकर आएं। लंबी बाजू वाले कपड़ों की अनुमति नहीं है। ट्राउजर या सिंपल पैंट पहनकर आएं। पैंट में जेब हो सकती है। कई चेनों वाले और बड़े बड़े बटनों वाले कपड़े न पहनें। मैटेलिक आइटम लाने की अनुमति नहीं है इसलिए मेटल बटन वाली जींस पहनकर आने से बचें। किसी भी ड्रेस में मेटल के बटन नहीं होने चाहिए। 

महिलाएं आधी बाजू की कुर्ती या टॉप पहन सकती हैं। स्टूडेंट्स को जूते पहनने की अनुमति नहीं है। उन्हें चप्पल या सैंडल पहनने की ही अनुमति है। महिलाएं कम हील वाली सैंडल पहनकर आ सकती हैं।  जूलरी पहनकर आना भी मना है। सन ग्लासेस, हाथ वाली घड़ी, टोपी पहनकर एग्जाम देने की अनुमति नहीं है।

NSIT
Nsmch

1.30 बजे के बाद एंट्री नहीं

परीक्षा 2 बजे शुरू हो जाएगी। एंट्री आधा घंटा पहले तक यानी 1.30 बजे तक ही दी जाएगी। 1.30 बजे के बाद जो अभर्थी आएंगे, उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाएगा। केंद्र में कोई खाने की चीज भी परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं है। नीट यूजी परीक्षा की OMR शीट पर छात्रों को अपना रोल नंबर, पेपर कोड, क्वेश्चन पेपर बुकलेट नंबर तथा व्यक्तिगत विवरण को सबसे ज्यादा ध्यानपूर्वक भरना होगा। शीट के गोले को भरते समय पेन की इंक दूसरे ओवल को ओवरलेप नहीं करे। कटिंग व ओवरराइटिंग, इरेजिंग से भी बचें।