LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Nalanda Open University: नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी में इस दिन से शुरु होगा नए सत्र 2025-27 के लिए आवेदन, इन विषयों में ले सकेंगे एडमिशन

Nalanda Open University: नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर हैं। नए सत्र 2025-26 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरु होने वाली है। इन विषयों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

Nalanda Open University
Nalanda Open University- फोटो : social media

Nalanda Open University: नालंदा खुला विश्वविद्यालय (एनओयू) में शैक्षणिक सत्र 2025-27 के लिए दाखिला प्रक्रिया जून के पहले सप्ताह से शुरू होने जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इस बार कुल 26 स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में नामांकन की सुविधा होगी, जिनके लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से अनुमति मिल चुकी है।

ऑनलाइन करें आवेदन 

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविन्द्र कुमार ने जानकारी दी कि दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और इससे संबंधित विस्तृत जानकारी जल्द ही विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। महिला अभ्यर्थियों को शुल्क में विशेष छूट दी जाएगी। कुलपति के अनुसार, नालंदा खुला विश्वविद्यालय देश के उन चुनिंदा संस्थानों में है। जहां न्यूनतम शुल्क में स्नातकोत्तर की डिग्री प्रदान की जाती है।

Diarch GO

इन विषयों में मिलेगा नामांकन

नए सत्र में जिन विषयों में प्रवेश होगा, उनमें एमए भूगोल, एमएससी गृह विज्ञान, एमए गृह विज्ञान, एमएससी रसायनशास्त्र, एमएससी वनस्पति विज्ञान, एमएससी भौतिकी, एमएससी गणित, एमएससी जीव विज्ञान, एमएससी पर्यावरण विज्ञान, एमए अर्थशास्त्र, एमए हिंदी, एमए शिक्षा, एमए लोक प्रशासन, एमए मनोविज्ञान, एमए उर्दू, एमए संस्कृत, एमए इतिहास, एमए जनसंचार एवं पत्रकारिता (जेएमसी), एमए राजनीति विज्ञान, एमए समाजशास्त्र, एमसीए, बीसीए, बीएलआईएस और एमकॉम शामिल हैं।

2027 तक एमए में नामांकन की मान्यता

कुलपति ने यह भी बताया कि स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों के लिए यूजीसी में आवेदन किया गया है। जबकि स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए विश्वविद्यालय को 2027 तक अनुमति प्राप्त हो चुकी है। परीक्षाएं वार्षिक प्रणाली के अनुसार आयोजित की जाएंगी, सेमेस्टर पद्धति लागू नहीं की जाएगी।

NSIT
Nsmch

जल्द शुरू होंगे नए कोर्स

विश्वविद्यालय आने वाले समय में कुछ नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत की योजना भी बना रहा है। इसके लिए पाठ्यक्रम की रूपरेखा और सिलेबस तैयार किया जा रहा है। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर नियमित रूप से जानकारी प्राप्त करते रहें।