LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

JEE Advanced 2025 Result: JEE Advanced 2025 का रिजल्ट घोषित, परिणाम जानने के लिए यहां करें क्लिक, देखें टॉपर लिस्ट

JEE Advanced 2025 Result: JEE Advanced 2025 का रिजल्ट आईआईटी कानपूर ने घोषित कर दिया है। इस लिंक से आप रिजल्ट देख सकेंगे। जेईई एडवांस्ड की परीक्षा 18 मई को आयोजित हुई थी।

JEE Advanced 2025 result
JEE Advanced 2025 result- फोटो : social media

JEE Advanced 2025 Result:  JEE एडवांस्ड 2025 के परिणाम आज यानी 2 जून 2025 को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर द्वारा घोषित कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। इस साल कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) में आईआईटी दिल्ली जोन के राजित गुप्ता ने 360 में से 322 अंक हासिल कर टॉप किया है। वहीं, आईआईटी खड़गपुर जोन की देवदत्ता माझी, जिन्होंने 312 अंक हासिल किए हैं। शीर्ष महिला अभ्यर्थी रहीं। उनकी ऑल इंडिया रैंक (CRL) 16 है।

ऐसे चेक करें JEE Advanced 2025 का रिजल्ट

jeeadv.ac.in वेबसाइट पर जाएं।

होमपेज पर "JEE Advanced Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।

अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें।

स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।

भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट रखें।

साथ ही पेपर 1 और पेपर 2 की फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गई है।

18 मई को हुई थी परीक्षा 

इस साल JEE एडवांस्ड परीक्षा 18 मई 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया गया था और पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया गया था। JEE एडवांस्ड प्रोविजनल आंसर की 25 मई को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को 27 मई शाम 5 बजे तक आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई थी। परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार IIT प्रवेश के लिए JoSAA काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। जिसके लिए पंजीकरण 3 जून 2025 से शुरू होंगे।

Diarch GO

श्रेणीवार टॉप रैंकर्स

CRL (सामान्य): राजित गुप्ता

Gen-EWS: वांगला अजय रेड्डी

OBC-NCL: धर्मना ज्ञान रुत्विक साई

SC: श्रेयस लोहिया

ST: पार्थ सेहरा

CRL-PwD: हर्षल गुप्ता

Gen-EWS-PwD: सुगम कुमार ठाकुर

OBC-NCL-PwD: वर्णित विश्वकर्मा

SC-PwD: सुधांश

ST-PwD: यश गौथारिया

कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) में टॉप 10 अभ्यर्थी

राजित गुप्ता – 332 अंक

साक्षम जिंदल – 332 अंक

माजिद मुजाहिद हुसैन – 330 अंक

पार्थ मंदर वर्तक – 327 अंक

उज्जवल केसरी – 324 अंक

अक्षत कुमार चौरसिया – 321 अंक

साहिल मुकेश देव – 321 अंक

देवेश पंकज भैया – 319 अंक

अर्नव सिंह – 319 अंक

वडलामुडी लोकेश – 317 अंक

जोन-वार शीर्ष महिला अभ्यर्थी

IIT बॉम्बे – ऐलिस पटेल

IIT दिल्ली – लरिसा

IIT गुवाहाटी – सौम्या श्रेयसी

IIT कानपुर – हर्षिता गोयल

IIT खड़गपुर – देवदत्ता माझी

IIT हैदराबाद – कोरिकना रसग्न्या

IIT रुड़की – पियूषा दास

न्यूनतम पात्रता अंक (प्रत्येक विषय में)

CRL: 7

OBC-NCL / GEN-EWS: 6

SC / ST / PwD (सभी वर्ग): 3

Preparatory कोर्स: 1

न्यूनतम कुल अंक (एग्रीगेट)

CRL: 74

OBC-NCL / GEN-EWS: 66

SC / ST / PwD (सभी वर्ग): 37

Preparatory कोर्स: 18