LATEST NEWS

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर

  • LPG Gas Rules 2026
  • LPG Gas Rules 2026: 1 नवंबर से बदलेंगे गैस सिलेंडर के नियम, सिलेंडर बुकिंग से सब्सिडी तक जानें

  • November Bank Holidays 2026
  • November Bank Holidays 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक,बैंक जाने से पहले देख लें छुट्टियों की

12वीं के बाद विदेश में पढ़ाई का सपना? जानिए किन जरूरी बातों का भारतीय छात्रों को रखना होगा ध्यान

भारतीय छात्रों का विदेशों में पढाई करने का सपना तेजी से बढ़ता जा रहा है. ऐसे में अगर 12वीं के बाद ही विदेश में जाकर पढाई करने की इच्छा हो तो सबसे पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए.

Indian students studying abroad
Indian students studying abroad- फोटो : news4nation

Student News: अगर आप 12वीं पास करने के बाद विदेश में पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं, तो यह सपना अब पूरी तरह से साकार हो सकता है. बस सही योजना और जानकारी की जरूरत है।   छात्रों को ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए विदेश जाने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।

विदेश में पढ़ाई के लिए सबसे पहले खुद से ये सवाल पूछें:

क्यों जाना है: क्या आप बेहतर शिक्षा, ग्लोबल एक्सपोजर या करियर के बेहतर अवसरों के लिए विदेश जाना चाहते हैं?

कौन-सा कोर्स करना है: आपकी रुचि और करियर गोल्स के मुताबिक कोर्स चुनना बेहद जरूरी है। जैसे कि इंजीनियरिंग, बिजनेस, मेडिकल, डिजाइन, हॉस्पिटैलिटी आदि।

किस देश में पढ़ाई करनी है: अमेरिका, यूके, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, फ्रांस और सिंगापुर जैसे देश लोकप्रिय विकल्प हैं। हर देश के अपने ऐडमिशन और वीजा नियम होते हैं।

NSIT
Nsmch

फाइनेंशियल प्लानिंग: ट्यूशन फीस, रहने का खर्च, बीमा, ट्रैवल और दूसरी लागतों का बजट बनाना जरूरी है। छात्रवृत्तियों (Scholarships) और एजुकेशन लोन के विकल्पों को भी जांचें।

वीज़ा रिक्वायरमेंट्स: हर देश का स्टूडेंट वीजा प्रोसेस अलग होता है। इसके लिए आपको एडमिशन लेटर, फंड प्रूफ, इंग्लिश लैंग्वेज टेस्ट स्कोर (जैसे IELTS/TOEFL) आदि की जरूरत होगी।

अन्य जरूरी बातें:

विदेश जाने से पहले एक प्रोफेशनल करियर काउंसलर से मार्गदर्शन लें।

सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें – पासपोर्ट, मार्कशीट, रेफरेंस लेटर, स्टेटमेंट ऑफ पर्पज (SOP) आदि।

टाइमलाइन का विशेष ध्यान रखें – आवेदन की अंतिम तिथियां, टेस्ट की तारीखें, वीजा प्रोसेसिंग आदि।

सही प्लानिंग और जानकारी के साथ, विदेश में पढ़ाई का सपना न सिर्फ हकीकत बन सकता है, बल्कि आपके करियर को भी नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है।