LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में मौसम का डबल अटैक, सुबह-रात ठंड, दिन में तीखी धूप, 5 जिलों में

  • Breast Cancer Awareness
  • Breast Cancer Awareness: क्या वीकेंड पर शराब पीने से भी बढ़ता है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा? जानें विशेषज्ञ

  • Petrol-Diesel Price
  • Petrol-Diesel Price: नवंबर में महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल, जानें दिल्ली में आज के रेट

  • Maa Katyayani Puja
  • Maa Katyayani Puja: नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी का स्वरूप, मंत्र और पूजा का महत्व

  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण, DM ने किया स्थल का निरीक्षण
  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण,

Bihar Sakshamta Exam:नियोजित शिक्षकों के लिए इम्तिहान का आख़िरी मौका, इस दिन तक करना होगा आवेदन, अब नहीं मिलेगा दूसरा मौक़ा

Bihar Sakshamta Exam:बिहार की शिक्षा व्यवस्था में एक अहम मोड़ पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने नियोजित शिक्षकों के लिए सक्षमता परीक्षा के पांचवें और अंतिम चरण की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी कर दी है।

Bihar Last Chance Exam for Contract Teachers Apply by This D
नियोजित शिक्षकों के लिए इम्तिहान का आख़िरी मौका- फोटो : X

Bihar Sakshamta Exam:बिहार की शिक्षा व्यवस्था  में एक अहम मोड़ पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने नियोजित शिक्षकों के लिए सक्षमता परीक्षा के पांचवें और अंतिम चरण की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी कर दी है। यह सिर्फ़ एक परीक्षा नहीं, बल्कि हज़ारों शिक्षकों के मुस्तक़बिल से जुड़ा वह इम्तिहान है, जो नौकरी की वैधता और पेशेवर क़ाबिलियत पर मोहर लगाएगा। ऑनलाइन आवेदन की आख़िरी तारीख़ नौ जनवरी तय की गई है, जबकि परीक्षा जनवरी माह में संभावित है और इसका नतीजा फरवरी में जारी किया जाएगा।

बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर के मुताबिक़, अब तक कुल तीन लाख 46 हज़ार नियोजित शिक्षकों में से तीन लाख 19 हज़ार शिक्षक सक्षमता परीक्षा में शामिल हो चुके हैं। इनमें से दो लाख 46 हज़ार 786 शिक्षक कामयाब भी हो चुके हैं। यह आंकड़े साफ़ बताते हैं कि सिस्टम अब आख़िरी पड़ाव पर है। बोर्ड ने दो टूक कहा है कि इस चरण के बाद नियोजित शिक्षकों को फिर कोई मौक़ा नहीं दिया जाएगा।

Diarch GO

सक्षमता परीक्षा पंचम के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। अभ्यर्थी https://sakshamtabihar.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क 1100 रुपये निर्धारित है, जिसे नौ जनवरी तक जमा किया जा सकता है। हालांकि, वे शिक्षक जिन्होंने सक्षमता चतुर्थ के लिए आवेदन किया था, शुल्क जमा किया था लेकिन किसी वजह से डीपीओ स्थापना द्वारा आवेदन अनुमोदित नहीं हो पाया, उन्हें दोबारा शुल्क देने की ज़रूरत नहीं होगी, सिर्फ़ आवेदन भरना होगा।

यह परीक्षा उन शिक्षकों के लिए भी खुली है जो सक्षमता प्रथम, द्वितीय, तृतीय या चतुर्थ चरण में शामिल नहीं हो पाए थे या अनुत्तीर्ण रहे थे। परीक्षा कक्षा 1 से 5, 6 से 8, 9 से 10 और 11वीं–12वीं के शिक्षकों के लिए आयोजित की जाएगी। इम्तिहान की मियाद 2 घंटे 30 मिनट होगी, जिसमें 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। राहत की बात यह है कि इसमें निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

NSIT
Nsmch

आवेदन के दौरान किसी भी तरह की दिक़्क़त होने पर अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 7903859788 पर संपर्क कर सकते हैं या sakshamta pariksha@gmail.com पर ई-मेल भेज सकते हैं। कुल मिलाकर, यह सक्षमता परीक्षा न सिर्फ़ एक औपचारिक प्रक्रिया है, बल्कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था में गुणवत्ता, जवाबदेही और क़ाबिलियत तय करने का आख़िरी पैमाना भी है।: