LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण, DM ने किया स्थल का निरीक्षण

Bihar News : भागलपुर और मुंगेर के बीच प्रस्तावित तीसरी रेल लाइन के निर्माण कार्य को गति देने के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को तेज करने की कवायद शुरू कर दी गई है......पढ़िए आगे

Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी
तीसरी रेल लाइन की कवायद तेज - फोटो : IMTIYAZ

MUNGER : भागलपुर और मुंगेर के बीच प्रस्तावित तीसरी रेल लाइन के निर्माण को लेकर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज करने की कवायद शुरू हो गई है। इसी कड़ी में मुंगेर जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर और रेलवे के उप मुख्य अभियंता (निर्माण) ने संयुक्त रूप से प्रस्तावित रेल मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रस्तावित रेल लाइन के मार्ग, भूमि की उपलब्धता और भूमि अधिग्रहण से जुड़े विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया। 

इस मौके पर अपर समाहर्ता सुमन कुमार साह, उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी पंकज कुमार, अवर निबंधक अश्विनी कुमार समेत रेलवे और जिला प्रशासन के अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। प्रस्तावित तीसरी रेल लाइन के निर्माण के लिए करीब 60 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। इसमें मुंगेर जिले के अंतर्गत लगभग 18 किलोमीटर लंबा रेलखंड शामिल है। निरीक्षण के दौरान भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को व्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से पूरा करने को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया गया।

मुंगेर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न हो और रेल परियोजना के कार्यान्वयन का रास्ता सुगम हो सके।

भागलपुर-मुंगेर के बीच प्रस्तावित तीसरी रेल लाइन का निर्माण रेल परिचालन की क्षमता बढ़ाने और भविष्य में रेल यातायात को अधिक सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

NSIT
Nsmch

इम्तियाज़ की रिपोर्ट