LATEST NEWS

  • Cockroach Found in Tadka in Sahu Hotel
  • तड़का में कॉकरोच, किचन में गंदगी का अंबार! साहू होटल पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन

  • Bihar Firing:  दुर्गा मेला परिसर में फायरिंग से मची अफरा-तफरी, ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचा, देसी कट्टा बरामद
  • Bihar Firing: दुर्गा मेला परिसर में फायरिंग से मची अफरा-तफरी, ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचा, देसी कट्टा

  • Smoke in Moving Bus on Hajipur Patna Highway Sparks Panic
  • Bihar Bus Incident: हाजीपुर-पटना हाईवे पर चलती बस में धुआं, यात्रियों ने कूद कर बचाई जान

  • Vaishali Road Accident
  • वैशाली में NH-22 पर हादसा, ट्रक से टकराकर पलटी CNG कार, गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी

  • Bakhtiyarpur Road Accident
  • बख्तियारपुर में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, एक की मौत, कई घायल

Bihar Weather: बिहार में मौसम का डबल अटैक, सुबह-रात ठंड, दिन में तीखी धूप, 5 जिलों में बारिश का अलर्ट

Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई के बाद मौसम करवट ले रहा है। ...

Bihar Weather
बिहार में मौसम का डबल अटैक- फोटो : social Media

Bihar Weather:बिहार में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। मानसून की विदाई के बाद अब प्रदेश में ठंड की दस्तक और दिन में गर्मी का दोहरा असर देखने को मिल रहा है। सुबह और रात में जहां हल्की ठंड लोगों को राहत दे रही है, वहीं दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास बरकरार है। इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य के पांच जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में मौसम के बदलते तेवर के बीच लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, गुरुवार को जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया और भागलपुर में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 17 और 18 अक्टूबर को उत्तर बिहार के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी के आसार हैं। हालांकि, इन क्षेत्रों में बारिश को लेकर व्यापक अलर्ट की पुष्टि नहीं है। फिलहाल मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

पछुआ हवा ने बदला मौसम का मिजाज, सुबह-रात में बढ़ेगी ठंड!

बिहार से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के बाद पछुआ हवा का प्रभाव बढ़ने लगा है। मौसम में बदलाव की बड़ी वजह हवा की दिशा में परिवर्तन और मानसून की वापसी है। पछुआ हवा के असर से रात के वक्त जमीन तेजी से ठंडी होने लगती है, जिसका असर सुबह के तापमान पर दिखाई देता है। इसी वजह से सुबह और देर रात हल्की ठंड महसूस होने लगी है।हालांकि, दिन में आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने से तापमान बढ़ जाता है। यही वजह है कि सुबह-शाम सुहावना मौसम रहने के बावजूद दोपहर में लोगों को गर्मी से पूरी तरह निजात नहीं मिल रही है। मौसम का यह बदला हुआ मिजाज फिलहाल जारी रहने के आसार हैं।

पटना में बारिश के आसार नहीं, दिन में सताएगी गर्मी

राजधानी पटना में फिलहाल मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। सुबह और देर रात मौसम सुहावना रह सकता है, जबकि दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास होगा। राजधानी में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। हालांकि, स्थानीय मौसमी परिस्थितियों के चलते बदलाव से इनकार नहीं किया जा सकता।

बदलते मौसम में बरतें सावधानी

मौसम के इस उतार-चढ़ाव के बीच लोगों को अपनी दिनचर्या में सावधानी बरतनी चाहिए। सुबह और रात में हल्के गर्म कपड़े इस्तेमाल करना उपयोगी हो सकता है, जबकि दोपहर में धूप से बचाव करना बेहतर रहेगा। खासकर बुजुर्गों और बच्चों को तापमान में बदलाव के दौरान अतिरिक्त एहतियात बरतनी चाहिए।

NSIT
Nsmch

बिहार में मानसून की विदाई के बाद मौसम करवट ले रहा है। पांच जिलों में हल्की बारिश की संभावना और उत्तर बिहार में बूंदाबांदी के पूर्वानुमान के बीच सुबह-रात की ठंड तथा दिन की गर्मी का मिला-जुला असर देखने को मिल सकता है।