LATEST NEWS

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

Bihar School News: शिक्षा के मंदिर में अश्लीलता का तांडव, विद्यालय में बार बालाओं ने लगाए ठुमके ,प्रशासन और पुलिस पर उठे सवाल

Bihar School News:थाना से कुछ ही दूरी पर सरकारी स्कूल में भोजपुरी के गानों पर बार बालाएं जमकर थिरकीं...

Bihar School News
शिक्षा के मंदिर में अश्लीलता का तांडव- फोटो : Reporter

Bihar School News:जहां एक ओर बिहार सरकार और शिक्षा विभाग सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के बड़े-बड़े दावे करते हैं, वहीं दूसरी ओर स्कूल में बार बालाओं का डांस हो रहा है।  भागलपुर जिले के कहलगांव प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय बुद्ध चक से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल परिसर में अश्लील भोजपुरी गानों पर बार बालाओं को डांस करते हुए देखा जा सकता है।हालाकि वायरल वीडियो की पुष्टि न्यूज़4नेशन नहीं करता है।

वीडियो में जो कुछ दिख रहा है, वह किसी डांस बार या निजी आयोजन का दृश्य लगता है—लेकिन यह दृश्य एक सरकारी विद्यालय परिसर में सामने आया है। इससे न सिर्फ विद्यालय की गरिमा को ठेस पहुंची है, बल्कि बच्चों के मानसिक विकास और सामाजिक वातावरण पर भी गंभीर प्रश्न खड़े हुए हैं।

गौर करने वाली बात यह है कि यह आयोजन बुद्ध चक थाना से कुछ ही दूरी पर आयोजित किया गया, फिर भी स्थानीय प्रशासन और पुलिस की निष्क्रियता आश्चर्यजनक है। सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या इस कार्यक्रम के लिए प्रशासन से अनुमति ली गई थी? यदि नहीं, तो इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई?

NSIT
Nsmch

बिहार पुलिस मुख्यालय ने हाल ही में अश्लील भोजपुरी गानों और कार्यक्रमों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके इस घटना ने इन निर्देशों के ज़मीनी स्तर पर अनुपालन की सच्चाई उजागर कर दी है।

स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों ने इस घटना की निंदा करते हुए इसकी उच्चस्तरीय जांच और विद्यालय प्रशासन पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। लोगों का सवाल है—क्या सरकारी विद्यालय अब ऐसे फूहड़ आयोजनों का अड्डा बनते जा रहे हैं?

बहरहाल सबसे बड़ा सवाल  है कि अगर सरकारी स्कूलों में बार बालाएं थिरकेंगी, तो बच्चों की किताबें कौन खोलेगा?क्या शिक्षा के नाम पर अब सिर्फ मंच सजेगा, या बच्चों का भविष्य भी संवारा जाएगा?

अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी संजीदगी दिखाता है—या फिर एक और वीडियो वायरल होकर भुला दिया जाएगा।

रिपोर्ट- अंजनी कुमार कश्यप