LATEST NEWS

  • RJDs Support Base Among Upper Castes
  • सवर्णों में बढ़ रही तेजस्वी यादव की पैठ! RJD के MLC में सबसे ज्यादा भूमिहार, ब्राह्मण-राजपूत, BJP-JDU के

  • BPSC Assistant Professor Recruitment
  • BPSC ने दिया बड़ा झटका, 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती रद्द की, अभ्यर्थियों को करना होगा

  • Bihar Education News
  • Bihar Education News: वेतन घोटाले के बाद शिक्षा विभाग सख्त, DEO के पत्र से शिक्षकों में इस

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

Bihar School News:छात्रों से प्रमाण पत्र के नाम पर अवैध वसूली, हेडमास्टर पर घूसखोरी का आरोप, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

Bihar School News: स्कूल की प्राचार्या पर मैट्रिक और इंटर के परित्याग प्रमाण पत्र देने के नाम पर छात्रों से 200 रुपए की अवैध वसूली करने का आरोप लगाया गया है....

Bihar School News
शिक्षा का मंदिर बना भ्रष्टाचार का अड्डा? - फोटो : reporter

Bihar School News:बिहार में शिक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़ा हो गया है. पश्चिम चंपारण जिले के बगहा पुलिस जिला अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरवल की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें स्कूल की प्राचार्या पर मैट्रिक और इंटर के परित्याग प्रमाण पत्र  देने के नाम पर छात्रों से 200 रुपए की अवैध वसूली करने का आरोप लगाया गया है. इस वीडियो के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है और जांच के आदेश दिए गए हैं.

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि प्राचार्या सीमा कुमारी कथित तौर पर छात्रों से पैसे ले रही हैं और उन्हें अपने बैग में रख रही हैं. इतना ही नहीं, वह बड़े नोटों में से 200 रुपए  काटकर बाकी पैसे वापस भी कर रही हैं. हालांकि, मीडिया इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.

स्कूल के ही एक शिक्षक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यह कोई नई बात नहीं है, और प्राचार्या द्वारा हमेशा पैसे लिए जाते हैं, जबकि यह प्रमाण पत्र सरकार द्वारा छात्रों को निशुल्क दिया जाता है. शिक्षक ने यह भी बताया कि परित्याग प्रमाण पत्र तीन प्रकार के होते हैं.वीडियो की न्यूज4नेशन पुष्टि नहीं करता है, लेकिन वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यह मामला चौक-चौराहों पर चर्चा का विषय बन गया है. 

जब प्राचार्या सीमा कुमारी से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने छात्रों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को बेबुनियाद और निराधार बताया. उनका कहना है कि विद्यालय से परित्याग प्रमाण पत्र निशुल्क दिया जा रहा है, और इंटरमीडिएट में नामांकन के लिए सरकार द्वारा निर्धारित 940 रुपए  शुल्क ही लिया जा रहा है.

NSIT
Nsmch

वहीं, बगहा-2 के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी  फुदन राम ने बताया कि उन्हें इस संदर्भ में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन वे मामले का पता लगा रहे हैं और जांच-पड़ताल की जा रही है. उन्होंने आश्वस्त किया कि अगर मामला सत्य पाया जाता है, तो नियमसंगत कार्रवाई की जाएगी.

यह घटना शिक्षा के नाम पर हो रही अवैध वसूली और भ्रष्टाचार को उजागर करती है. ऐसे में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और क्या दोषियों पर कोई कड़ी कार्रवाई की जाती है.

रिपोर्ट- आशीष कुमार