LATEST NEWS

  • BPSC Assistant Professor Recruitment
  • BPSC ने दिया बड़ा झटका, 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती रद्द की, अभ्यर्थियों को करना होगा

  • Bihar Education News
  • Bihar Education News: वेतन घोटाले के बाद शिक्षा विभाग सख्त, DEO के पत्र से शिक्षकों में इस

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर

Teacher News: शिक्षक बनने के लिए अब B.Ed डिग्री की जरूरत नहीं, इस परीक्षा के माध्यम से आसानी से बन सकेंगे टीचर

Teacher News: शिक्षक बनने के लिए अब B.ED की डिग्री लेना जरुरी नहीं होगा। इस डिग्री के बिना भी आप शिक्षक बन सकेंगे। जल्द ही बीएड की स्थान पर एक नया कोर्स सभी कॉलेजों में शुरु होने वाला है....पढ़िए आगे...

शिक्षक
अब शिक्षक बनने के लिए B.Ed डिग्री की जरूरत नहीं- फोटो : social media

Teacher News: अब शिक्षक बनने के लिए  B.Ed डिग्री की आवश्कता नहीं है।  B.Ed डिग्री के बिना भी अब आप शिक्षक बन सकेंगे। दरअसल, नई शिक्षा नीति में बड़ा बदलाव हुआ है। शिक्षक बनने के लिए अब बीएड की जगह ITEP कोर्स करना होगा। जानकारी अनुसार केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत B.Ed डिग्री को चरणबद्ध तरीके से बंद करने  की योजना पर काम कर रही है। 

 B.Ed डिग्री की जरुरत नहीं 

इसके तहत अब सरकारी और निजी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए अब पारंपरिक B.Ed डिग्री की जरूरत नहीं होगी। इसके स्थान पर अब एक नया कोर्स  इंटीग्रेटेड टीचर्स एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) लॉन्च किया गया है। जो कई प्रमुख विश्वविद्यालयों में शुरू भी हो चुका है।

ग्रेजुएशन के बाद किया जाता है B.Ed कोर्स 

B.Ed, यानी बैचलर ऑफ एजुकेशन अभी तक एक पेशेवर डिग्री प्रोग्राम के रूप में जाना जाता था। जिसे ग्रेजुएशन के बाद किया जाता था। इस कोर्स में शिक्षण विधियों के साथ-साथ विशेष विषयों की गहराई से जानकारी दी जाती थी। लेकिन अब नई शिक्षा नीति के अनुसार इस कोर्स को हटाकर शिक्षकों की ट्रेनिंग के लिए एक चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स पेश किया गया है।

12वीं के बाद कर सकेंगे ITEP 

ITEP को नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (NCTE) द्वारा तैयार किया गया है और इसे उच्च शिक्षा प्रणाली में शामिल किया जा रहा है। यह कोर्स सीधे 12वीं के बाद शुरू होगा और चार साल की अवधि का होगा। इसमें छात्रों को बुनियादी, प्राथमिक, मध्य और माध्यमिक स्तरों पर पढ़ाने के लिए तैयार किया जाएगा। गौरतलब है कि ITEP कोर्स की शुरुआत 2023 में ही दिल्ली यूनिवर्सिटी के दो कॉलेजों में हो चुकी है और धीरे-धीरे इसे देशभर की अन्य बड़ी यूनिवर्सिटीज में भी लागू किया जा रहा है।

NSIT
Nsmch