LATEST NEWS

  • RJDs Support Base Among Upper Castes
  • सवर्णों में बढ़ रही तेजस्वी यादव की पैठ! RJD के MLC में सबसे ज्यादा भूमिहार, ब्राह्मण-राजपूत, BJP-JDU के

  • BPSC Assistant Professor Recruitment
  • BPSC ने दिया बड़ा झटका, 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती रद्द की, अभ्यर्थियों को करना होगा

  • Bihar Education News
  • Bihar Education News: वेतन घोटाले के बाद शिक्षा विभाग सख्त, DEO के पत्र से शिक्षकों में इस

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

Education News: 40 साल की महिला शिक्षिका ने हाई स्कूल के 11वीं के छात्र से 1 साल तक बनाया शारीरिक संबंध,एक और शिक्षिका ने दिया साथ... भारी बवाल

एक प्रतिष्ठित स्कूल की 'सम्मानित' अंग्रेजी शिक्षिका ने अपने ही नाबालिग छात्र को अंग्रेजी के साथ-साथ कुछ और ही 'भाषा' सिखाई है सीधे वासना की।...

 physical relationship
शिक्षिका ने छात्र को 'पढ़ाया' वासना का पाठ- फोटो : Meta

Education News:  शिक्षा के मंदिर, जहाँ बच्चों को नैतिकता और आदर्शों का पाठ पढ़ाया जाता है, वहीं से एक 'ज्ञान' की देवी ने ऐसा करिश्मा कर दिखाया है कि दुनिया दांतों तले उंगली दबा लेगी। खबर है कि एक प्रतिष्ठित स्कूल की 'सम्मानित' अंग्रेजी शिक्षिका ने अपने ही नाबालिग छात्र को अंग्रेजी के साथ-साथ कुछ और ही 'भाषा' सिखाई है सीधे वासना की। और हाँ, ये सब किसी पुरानी, जीर्ण-शीर्ण पाठशाला में नहीं, बल्कि फाइव स्टार होटलों की जगमग रोशनी में, शराब के नशे में! 'आधुनिक' शिक्षा का इससे बेहतरीन उदाहरण और क्या हो सकता है?मामला मुम्बई का... वाह रे मुंबई, तेरी चकाचौंध में क्या-क्या 'ज्ञान' नहीं बिखरता!

पुलिस के मुताबिक, ये 'प्रेम' कहानी एक साल से ज़्यादा चली। मैडम ने न सिर्फ छात्र का यौन शोषण किया, बल्कि उसे 'बड़ा' बनाने के लिए शराब भी पिलाई। जाहिर है, जब बच्चा घर पर 'बड़ा' बनने लगा और उसके व्यवहार में 'उन्नत' बदलाव दिखने लगे, तो परिवार को थोड़ा-बहुत शक होना लाजिमी है। लेकिन, भारतीय संस्कार और 'इज्जत' का सवाल! सोचा, चलो बोर्ड परीक्षा खत्म होने वाली है, कुछ महीने की बात है, 'मैडम' पीछा छोड़ देंगी। क्या भोलापन है! मैडम भला इतनी आसानी से कहां हार मानने वाली थीं? वो तो सेक्स 'शिक्षण' को गंभीरता से लेती थीं! बात यहीं खत्म नहीं हुई....

जब छात्र ने बोर्ड की परीक्षा पास कर ली और डिप्रेशन का शिकार हुआ, तब भी मैडम को चैन नहीं आया। अपनी 'अधूरी' सेक्स शिक्षा पूरी करने के लिए उन्होंने घरेलू नौकर के जरिए फिर से छात्र से संपर्क साधा। संदेश भिजवाया - "मिलना चाहती हूँ, और भी 'ज्ञान' देना बाकी है!" तब जाकर परिवार की आँख खुलीं।  अब परिवार को लगने लगा कि 'एफआईआर' दर्ज करा देनी चाहिए, वरना कहीं मैडम छात्र को कहीं 'पीएचडी' न करा दें।

 लगे हाथ बता दें 'आदर्श' शिक्षिका 40 साल की हैं, शादीशुदा भी हैं, और हाँ, उनका एक बच्चा भी है। बेचारे बच्चे, उन्हें क्या पता कि उनकी माँ किस 'अकादमिक' रिसर्च में लगी हुई हैं! उधर, पीड़ित छात्र 11वीं कक्षा का 16 वर्षीय मासूम था, जिसे 'मैडम' ने दिसंबर 2023 में वार्षिक समारोह में डांस ग्रुप बनाते समय 'खोज' लिया था। मैडम को लगा, ये तो 'हीरा' है, इसे तो 'तराशना' ही चाहिए और जनवरी 2024 में मैडम ने 'संबंधों' की शुरुआत कर दी।

NSIT
Nsmch

शुरुआत में छात्र बेचारा झिझका, सुकुचाया। आखिर, उसने तो सिर्फ 'एबीसीडी' ही सीखी थी, ये 'नई एबीसीडी' तो उसके सिलेबस में थी ही नहीं। सो उसको ज्ञान था नहीं, लेकिन, मैडम की एक 'अकादमिक' मित्र ने उनका साथ दिया।  उन्होंने छात्र को 'ज्ञान' दिया कि "तुम दोनों एक-दूसरे के लिए ही बने हो, और उम्रदराज महिलाओं और लड़कों के बीच संबंध तो आजकल 'आम' बात है!" धन्य हो ऐसी 'शिक्षण' पद्धति, जहाँ छात्र को नैतिकता नहीं, अनैतिकता का पाठ पढ़ाया जा रहा है!

अब घर वाले पुलिस की शरण में पहुंचे तो... बात निकली तो दूर तलक जानी हीं थी, पुलिस वाले भी मुआमला सुन कर चकित थे, मैडम को गिरफ्तार किया गया तो नई एबीसीडी' की परत दर परत खुलती गई.....

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मैडम छात्र को कार में सूनसान जगह पर ले गईं और 'जबरन' कपड़े उतरवाकर शोषण किया। वाह! क्या 'प्रैक्टिकल' क्लास! जब छात्र परेशान हुआ, तो मैडम ने 'एंटी-एंग्जायटी पिल्स' भी दीं। कमाल की बात है, पहले खुद 'टेंशन' दो, फिर 'पिल' दो! इसके बाद फाइव स्टार होटलों का सिलसिला शुरू हुआ, जहाँ शराब के साथ 'संबंधों' की 'पढ़ाई' हुई। पुलिस ने शिक्षिका को बुधवार तक हिरासत में भेज दिया है। अब देखना ये है कि भारतीय शिक्षा व्यवस्था में ऐसे 'नवाचारी' शिक्षकों को जेल की रोटी' कब तक मिलती है? आखिर, उन्होंने 'ज्ञान' की एक नई ही परिभाषा जो गढ़ी है!