LATEST NEWS

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

Sawan 2nd Somwar 2025: सावन का दूसरा सोमवार आज, कामिका एकादशी के साथ आज बन रहे दुर्लभ संयोग, जानिए जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त

Sawan 2nd Somwar 2025: सावन का आज दूसरा सोमवार है। आज कामिका एकादशी, सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का त्रिवेणी संगम हो रहा है। भक्तों की भीड़ सुबह से ही शिवालय में लगी हुई है।

Sawan second Monday
Sawan second Monday- फोटो : social media

Sawan 2nd Somwar 2025: सावन का आज दूसरा सोमवार है।  यह दिन धार्मिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण बन गया है। आज के दिन कामिका एकादशी, सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का त्रिवेणी संगम हो रहा है। जिससे सोमवार की महत्ता और बढ़ गई है। यह दिन भगवान शिव और भगवान विष्णु दोनों की उपासना के लिए अत्यंत फलदायक माना जा रहा है।

शिवभक्तों करेंगे व्रत और जलाभिषेक

सावन सोमवार पर देशभर में भगवान शिव के भक्त पूरे विधि-विधान से शिवलिंग का जलाभिषेक, पूजा और व्रत कर रहे हैं। मान्यता है कि सावन सोमवार को व्रत और शिव पूजन करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।

पूरे दिन रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग

ज्योतिषाचार्य के अनुसार आज पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग व्याप्त रहेगा। इसके साथ ही अमृत सिद्धि योग भी बन रहा है जो किसी भी कार्य की शुरुआत के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसे योगों में किए गए धार्मिक, व्यवसायिक या पारिवारिक कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

आज के प्रमुख शुभ मुहूर्त-शिव जलाभिषेक के लिए:

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:00 से 12:55 बजे तक

विजय मुहूर्त: दोपहर 2:44 से 3:39 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त: शाम 7:17 से 7:38 बजे तक

राहुकाल का विशेष ध्यान रखें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहुकाल में पूजा-पाठ और मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं। आज का राहुकाल: सुबह 7:19 से 9:02 बजे तक रहेगा।

NSIT
Nsmch

विशेष मान्यता

सावन सोमवार पर जब एकादशी और सिद्धि योग जैसे शुभ संयोग बनते हैं, तो यह दिन हरि (विष्णु) और हर (शिव) की कृपा प्राप्त करने के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। श्रद्धालु इस अवसर पर शिवालयों में जल चढ़ाने, बेलपत्र अर्पित करने और मंत्र जप के साथ व्रत रखते हैं। आज का दिन सभी भक्तों के लिए शुभ और फलदायी माना जा रहा है।