LATEST NEWS

  • RJDs Support Base Among Upper Castes
  • सवर्णों में बढ़ रही तेजस्वी यादव की पैठ! RJD के MLC में सबसे ज्यादा भूमिहार, ब्राह्मण-राजपूत, BJP-JDU के

  • BPSC Assistant Professor Recruitment
  • BPSC ने दिया बड़ा झटका, 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती रद्द की, अभ्यर्थियों को करना होगा

  • Bihar Education News
  • Bihar Education News: वेतन घोटाले के बाद शिक्षा विभाग सख्त, DEO के पत्र से शिक्षकों में इस

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर 31 साल बाद बन रहा महा दुर्लभ संयोग, इन तीन राशियों के लोगों की चमकेगी किस्मत, ऐसे करें महादेव की आराधना

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि 2025 पर 31 साल के बाद दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। जो तीन राशियों के लिए अत्यधिक लाभदायक होंगे। ऐस में शुभ संयोगों का लाभ उठाकर भगवान शिव की आराधना करने से सुख, समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Mahashivratri 2025
Mahashivratri 2025- फोटो : social media

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है जो भगवान शिव की आराधना के लिए मनाया जाता है हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का प्रतीक माना जाता है, इसलिए शिव भक्त इसे धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन श्रद्धालु व्रत रखते हैं और विधिपूर्वक शिव-गौरी की पूजा करते हैं। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ पृथ्वी पर स्थित सभी शिवलिंगों में विराजमान होते हैं, जिससे इस दिन की गई पूजा से कई गुना अधिक फल की प्राप्ति होती है। महाशिवरात्रि का दिन सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्राप्ति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से वे शीघ्र प्रसन्न होते हैं और अपने सच्चे भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

महाशिवरात्रि 2025 की तारीख और विशेष संयोग

इस वर्ष महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 को मनाई जाएगी। जो किसी बड़े त्योहार से कम नहीं है। इस बार महाशिवरात्रि पर कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं, जिनका लाभ कुछ विशेष राशियों को मिलेगा। इस दिन भगवान शंकर की आराधना करने और पूजा पाठ करने से विशेष फल प्राप्त होगा। महाशिवरात्रि के दिन श्रवण नक्षत्र का प्रवाभ रहेगा। इसके साथ ही इस बार महाशिवरात्रि पर 31 साल के बाद महासंयोग बन रहा है। जो तीन राशियों के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।  

श्रवण नक्षत्र का रहेगा प्रभाव

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, इस दिन सुबह से लेकर शाम 5:08 बजे तक श्रवण नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। इस दिन बुध, शनि और सूर्य ये तीनों ग्रह कुंभ राशि में एक साथ विराजमान होंगे, जिससे बुद्धादित्य योग और त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। करीब 31 साल बाद बुद्धादित्य और त्रिग्रही योग के संयोग में यह पर्व मनाया जाएगा। साथ ही, 7 साल बाद महाशिवरात्रि बुधवार के दिन पड़ रही है, जो इसे और भी खास बनाता है।

महाशिवरात्रि 2025: किन राशियों को होगा विशेष लाभ?

महाशिवरात्रि के शुभ संयोगों का प्रभाव कुछ राशियों पर विशेष रूप से पड़ेगा। जिससे उन्हें धन, नौकरी और व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। आइए जानते हैं किन राशियों को शिव कृपा का अधिक लाभ मिलेगा। 

NSIT
Nsmch

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह महाशिवरात्रि खुशियां लेकर आएगी। उन्हें पदोन्नति और आर्थिक लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। जिस कार्य को करने का विचार लंबे समय से कर रहे थे, उसमें सफलता मिलेगी। नए अवसर आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे और मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बरसेगी। 31 साल बाद बन रहे दुर्लभ संयोगों से उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे। वाहन, संपत्ति या घर खरीदने के प्रबल योग बन रहे हैं। धन की आवक भी बढ़ेगी। साथ ही वैवाहिक जीवन में चल रहा तनाव समाप्त होगा और खुशहाली आएगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह महाशिवरात्रि शुभ फलदायी होगी। यदि नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय उत्तम है। साथ ही शिव और शनि की कृपा से आर्थिक रूप से समृद्धि मिलेगी। महाशिवरात्रि 2025 पर इन शुभ संयोगों का लाभ उठाकर भगवान शिव की आराधना करने से सुख, समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद प्राप्त होगा। शिव भक्तों के लिए यह एक विशेष अवसर है।